
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 11, 2020 4:46 PM IST
कम उम्र में हो गए हैं आई बैग्स और झुर्रियां? खट्टे दही के इस पेस्ट से पाएं छुटकारा
पहले के समय में झुर्रियों को बुढ़ापे की निशानी समझा जाता था। क्योंकि अक्सर चेहरे पर झुर्रियां उम्र बढ़ने के साथ ही आती है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल के समय में छोटी उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां आना या बुढ़ापा दिखाना आम बात हो गई है। बढ़ते तनाव, खराब खानपान, अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण का असर चेहरे पर साफ दिखता है। कई ऐसे मामले हैं जिनमें 20 से 30 उम्र के बीच की महिलाओं को भी चेहरे पर फाइन लाइंस और स्किन लटकने की समस्या हो रही हैं। ऐसे लक्षणों को शुरुआत में देखकर ही संभल जाना चाहिए और बचाव के तरीके अपनाने चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं, जो फाइन लाइंस को दूर करने में मदद करेंगे।
1. आंखों, मुंह या गर्दन के आसपास फाइन लाइंस आना
2. चेहरे और गर्दन के पास की त्वचा का ढल जाना या झुलल सा जाना
3. हाथों की स्किन का ढीला होना ढीली त्वचा
4. होंठ और आँखों के पास त्वचा में जबरदस्त झुर्रियां आना
5. गालों का नीचे की ओर झुक जाना
झुर्रियों के लिए दही बहुत कमाल का लाभ करता है। लेकिन आपको चेहरे पर दही सीधा नहीं लगाना है। बल्कि दही को जैतून के तेल के साथ मिलाकर लगाना है। एक बॉउल में 2 चम्मच के करीब दही डालें और इसमें 5 से 6 बूदें जैतून के तेल की डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। अब इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और मसाज करें। करीब 20 मिनट के बाद चेहरा धो दें। इस मिश्रण को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगा सकते हैं।
खट्टे दही और जैतून के मिश्रण के अलावा, कोकोनट ऑयल भी बहुत फायदेमंद होता है। यह झुर्रियों और त्वचा के ढीलेपन को दूर करने के साथ ही चेहरे पर ग्लो भी लाता है। जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है उनके लिए यह नेचुरल हाइड्रेशन का काम भी करता है। इसके लिए रात को सोते समय में चेहरे पर कोकोनट ऑयल लगाएं और करीब 10 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें।