इसलिए त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है ठंडे पानी से नहाना, फायदे जानकर कहेंगे वाह!

यही कारण है कि स्किनकेयर एक्सपर्ट भी ठंडे पानी से त्वचा और बालों को धोने का सुझाव देते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 4, 2023 8:18 PM IST

Thande paani se nahane ke fayde: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। जैसे-जैसे ठंड अधिक बढ़ना शुरू होगी, हम में से ज्यादातर लोग नहाने के लिए गर्म पानी का प्रयोग करें। गर्म पानी से नहाने से आपको आरामदायक और गर्म महसूस हो सकता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि यह हमारे त्वचा और बालों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। असल में जब आप गर्म पानी से स्नान करते हैं, तो यह त्वचा से मॉइश्चर और प्राकृतिक तेल को साफ करता है, जिससे त्वचा में ड्राइनेस बढ़ती है। यही कारण है कि सर्दियों में लोगों को डैंड्रफ की समस्या अधिक क्यों परेशान करती है। यह आपके चेहरे और बॉडी की त्वचा को भी रूखा और बेजान बनाने में योगदान दे सकता है। वहीं, इसके विपरीत आप साधारण सादे या ठंडे पानी से स्नान करें, तो इससे आपकी त्वचा और बालों को कई लाभ मिल सकते हैं। भले ही आपको ठंडे पानी से स्नान करना कठिन लग सकता है, लेकिन इससे आपको अद्भुत लाभ मिलते हैं। यही कारण है कि स्किनकेयर एक्सपर्ट भी ठंडे पानी से त्वचा और बालों को धोने का सुझाव देते हैं। इस लेख में हम आपको इससे मिलने वाले 5 फायदे बता रहे हैं।

ठंडे पानी से नहाने से त्वचा और बालों को मिलने वाले फायदे- Benefits Of Cold Shower For Hair And Skin In Hindi

बाल स्वस्थ रहते हैं

गर्म पानी से नहाने से बालों में ड्राइनेस बढ़ती है और बाल रूखे-बेजान बनते हैं। इससे बालों के झड़ने की समस्या भी होती है। वहीं, ठंडे पानी से नहाने से बालों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे स्कैल्प और बालों के रोम तक जरूर पोषक तत्व पहुंच पाते हैं। इससे बालों के रोम मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल भी कंट्रोल होता है।

स्कैल्प को बनाए स्वस्थ

गर्म पानी से नहाने से स्कैल्प ड्राई होता है, साथ ही डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं होती हैं। इसके विपरीत ठंडे पानी से नहाने से इन स्थितियों में सुधार और बचाव में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने स्कैल्प नमी को बनाए रखने में मदद मिलती है। यह बालों के रोम को नुकसान नहीं पहुंचाता है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

एलर्जी को करे शांत

जब ठंडा पानी खुजली वाली त्वचा पर पड़ता है, तो यह सूजन को कम करने और खुजली को कम करने में मदद करता है। कीड़े के काटने और एक्जिमा की स्थिति से राहत प्रदान करने में भी यह लाभकारी है।

त्वचा की सूजन करे कम

ठंडे पानी में सुखदायक गुण होते हैं। यह त्वचा की सूजन और जलन को शांत करता है। यह त्वचा की लालिमा को कम करने और रोसैसिया जैसी त्वचा संबंधी स्थितियों से राहत प्रदान करने में मदद करता है।

त्वचा के रोमछिद्र टाइट होते हैं

ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में कसाव आता है। यह त्वचा के बढ़े हुए रोमछिद्र, झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मदद करता है। यह ब्लैकहेड्स और मुंहासों को रोकने में भी मदद करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.