फॉलिक एसिड हमारे शरीर में सेल्स के विकास और हेल्दी सेल्स बनाने के साथ-साथ हमारे मस्तिष्क के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। फॉलिक एसिड को विटामिन बी9 या फोलेट भी कहा जाता है। प्रेगनेंट महिलाओं के लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है, अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है और डिप्रेशन से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। सेहत की तरह, यह हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ज़्यादा फायदेमंद होता हैं। इसलिए, अगर आप मुहांसे से परेशान हैं, या अपनी त्वचा या बालों की खोयी रौनक वापस पाना चाहते हैं, तो आपको अपने भोजन में फॉलिक एसिड शामिल करना चाहिए।
आप नींबू जैसे खट्टे फल और उनका जूस, टमाटर का रस, मशरूम, शतावरी, हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां और सेम जैसी सब्ज़ियां खा सकते हैं जो फॉलिक एसिड से भरपूर होती हैं और जो बदले में आपको खूबसूरत और सेक्सी दिखने में मदद कर सकती हैं!
यह आपको उन जिद्दी मुहांसों से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है: क्या आपको पिम्पल्स परेशान कर रहे हैं? तो परेशान ना हों, हम आपको इससे निपटने का तरीका बता रहे हैं। बस अपने आहार में फॉलिक एसिड वाली चीज़ें शामिल करें। इनमें मौजूद अन्य एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ फॉलिक आपको अपने मुहांसे से निपटने में मदद कर सकता है। बस आपको कितनी मात्रा में फॉलिक एसिड लेना है उसके बारे में अपने डॉक्टर से बात ज़रूर करें।
यह आपको युवा दिखने और त्वचा की चमक को वापस पाने में मदद कर सकता है: यह आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज़ करता है और इसे उसे खिली-खिली और नर्म बनाने में मदद कर सकता है।
यह आपकी त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है: फॉलिक एसिड वाली चीज़ें खाने से आपकी त्वचा पर दिखने वाली महीन रेखाओं, झुर्रियों और काले धब्बे कम होने लगती हैं।
यह बालों को बढ़ने में मदद करता है: अगर आपके फॉलिक एसिड वाले खाद्य पदार्थ खाते हैं तो आपके सेल्स को दोबारा बनने में मदद मिल सकती है, जो आपके बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। जबकि दूसरी तरफ फॉलिक एसिड की कमी के चलते समय से पहले बाल सफेद होने लगते हैं और हेयर फॉल भी होने लगता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.