केले के छिलके को फेंंकने से पहले जान लें इसके बड़े फायदे

केले के छिलके के नीचे पाया जाने वाला सफेद रेशा है बड़ेे काम का।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : August 15, 2018 9:22 AM IST

अब आप जब भी केले को खायें तो खाने के बाद उसके छि‍लके को फेंके नहीं। केले के छिलके के नीचे जो सफेद रेशा होता है वह आपके दातों को सफेद बनाने में मदद कर सकती है। साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं।

ये विटामिन हैं मौजूद

आपको बता दें कि केले के छिलके के नीचे मौजूद सफेद रेशे में विटामिन -B6 , B12 , मैग्नीशियम , पोटैशियम तथा कार्बोहाड्रेट पाया जाता है जो स्किन और स्वास्थ्य से संबंधित कई तरह की बीमारीयों से लड़ने में हमारी सहायता कर सकता है । तो आगे से केले के छिलके को फेकने से पहले दो बार सोचें, क्‍योंकि ये हैं आपके लिए बहुत काम के।

अनचाहे मस्सों से छुटकारा

इस रेशे को मस्सों वाली जगह पर रगड़ने से ये उसे हटाने में मदद कर सकता है इसके साथ ही नये आने वाले मस्सों को भी रोकने में कारगर साबित हो सकता है।

झुर्रियों से निजात

यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो हमारी स्किन के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ झुर्रियों को भी खत्म करने का कार्य करती है,  तो इसके छाल को झुर्रियों वाली जगह पर रब करें और थोड़ी देर बाद उसको पानी से धोयें और झुर्रियों से छुटकारा पायें ।

दातों को करे सफेद

इसमें पोटैशियम , मैगनिशियम और मैंगनीज पाये जाते हैं जो आपके दातों से पीलेपन एवं अन्य धब्बों को दूर करने में सहायक है ।

मुहासों को करे दूर

क्या आपके मुहासे आपको परेशान कर रहे हैं अगर हां तो केले का छिलका आपकी मदद कर सकता है।  क्योंकि इसमें विटामिन, पोटैशियम,  मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है  जिससे इसे मुहासों वाली जगह पर यदी मसाज किया जाय तो इनसे निजात पाई जा सकती है ।

सोरायसिस के लिए भी मददगार

ये आपको सोरायसिस से भी लड़ने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट पाये जाते हैं जिससे उस जगह को रब किया जाय जहां परेशानी है तो उसे दूर किया जा सकता है।

चित्रस्रोत- Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source