... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : July 4, 2020 5:36 PM IST
फेंके नहीं खराब पड़े ब्रेड, इस तरह बढ़ाएं इससे अपनी खूबसूरती
Bread Crumbs Face Mask : स्किन को साफ और दाग-धब्बे रहित रखना बहुत ही मुश्किल काम है। चेहरे को साफ रखने के लिए हमें कई तरह के छोटे-छोटे स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना होता है। कुछ लोगों के लिए यह बहुत ही बड़ा काम होता है। वहीं, कुछ लोगों को ये बहुत ही आसान लगता है, क्योंकि उन्हें स्किन केयर की आदत हो जाती है और ये उनके स्किन के लिए अच्छा भी (Bread Crumbs Face Mask) होता है।
स्किन केयर दो तरीकों से किया जाता है। एक है केमिकलयुक्त और दूसरा है नेचुरल तरीके से। केमिकल से स्किन खराब होने के चांसेज होते हैं, लेकिन नेचुरल से आपका स्किन खराब नहीं होता है। आज हम आपको स्किन केयर का एक अनोखा तरीका बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।
इस स्किन केयर के इसलिए हम बेसन या फिर कोई जड़ी-बूटी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसके लिए घर में पड़ा हुआ ब्रेड ही (Bread Crumbs Face Mask) काफी है। कभी-कभी फ्रिज में रखा ब्रेड एक्सपायर हो जाता है और हम उसे फेंक देते हैं, लेकिन आज से आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन खराब ब्रेड से आप स्क्रब और फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। ब्रेड से स्क्रब और मास्क थोड़ा हैरान करने वाला है, लेकिन इस मास्क से आपका चेहरा दमक उठेगा। आइए जानते हैं ब्रेड से फेस मास्क और स्क्रब बनाने (Bread Crumbs Face Mask) का तरीका-
ब्रेड बॉडी स्क्रब बनाने के लिए दो से तीन ब्रेड लें। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। इसे एक कटोरी में रखें और इसमें एक चम्मत शहद और मुलातनी मिट्टी मिला दें। इस अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद पूरी बॉडी में रकड़ें। आप इसे कॉटन के कपड़े से भी रगड़ सकते हैं। इससे आपकी बॉडी साफ होगी।
एक कटोरी में ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़ों को तोड़कर रखें। इसमें तीन बड़े चम्मच कच्चा दूध और शहद डालें। दूध ताजा और बिना ढका होना चाहिए। जब ब्रेड सभी दूध को सोख ले और यह नरम हो जाए, तो इसको अच्छी तरह से मिक्स करके इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से धोएं और फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे करीब 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाए रखें। जब मास्क सूख जाए, तो पानी से इसे साफ कर लें। इसके बाद क्रीम से चेहरे की अच्छी तरह मालिश करें।
रोजाना इस तरह खाएं अलसी, चंद दिनों में स्किन पर आएगा निखार
मानसून में एलोवेरा जेल स्किन और बालों में डाले जान, जानें, घर में बनाने का तरीका
इस तेल से पार्लर जैसा पाएं निखार, डार्क सर्कल और पिंपल्स को चुटकियों में करे दूर