Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या सिर में कॉफ़ी लगाने से बाल बढ़ाया जा सकता है?

बाल ज्यादा झड़ रहे हों तो बालों को बढ़ाने के लिए कॉफ़ी हेयर मास्क का इस्तेमाल करें!

क्या सिर में कॉफ़ी लगाने से बाल बढ़ाया जा सकता है?

Written by Editorial Team |Published : September 15, 2017 11:38 AM IST

कॉफ़ी का सेवन तो आप सभी करते हैं और लगभग हर कोई इसके फायदे नुकसान के बारे में थोड़ा बहुत जानता ही है। जहाँ कुछ लोगों का मानना है कि इससे नींद भागती है और वे एक्टिव महसूस करते हैं वहीँ कुछ लोगों का यह भी कहना है कि इससे मेमोरी बढ़ती है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। ये सब तो ठीक है लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने ऐसी खोज की है जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जायेंगे।

वैज्ञानिकों ने बताया कि कैफीन के कारण आपके बाल भी लम्बे हो सकते हैं। वैसे देखा जाए तो पिछले कुछ सालों से पूरी दुनिया में हेयर कॉफ़ी मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है वहीँ अपने देश में लोग लड़कियां मेंहदी लगाते समय भी उसमें कॉफ़ी पाउडर मिलाती हैं जिससे बेहतर शेड हासिल होता है। अब रिसर्च में यह पता चल रहा है कि कॉफ़ी से बालों के विकास में मदद मिलती है।

कॉफ़ी और बालों के बीच संबंध : काफी में मौजूद कैफीन शरीर में फोस्फोडिस्ट्रेस नामक एंजाइम को रोकती है और जब इस एंजाइम का सर्कुलेशन कम होता है तो साइक्लिक एडेनोसीन मोनोफॉस्फेट की मात्रा बढ़ जाती है। ये सेकेंड मैसेंजर कहलाते हैं और ये मैसेंजर शरीर को और अधिक कोशिकाओं को बनाने का मेसेज भेजते हैं और इस वजह से और अधिक मात्रा में बाल बढ़ने लगते हैं।

Also Read

More News

हम सभी को यह पता है की अधिक मात्रा में टेस्टोस्टेरोन होने से भी बाल ज्यादा झड़ते हैं। कुछ वैज्ञानिकों ने  गंजेपन के शिकार कुछ लोगों के सिर पर अलग अलग सांद्रता वाले कैफीन का इस्तेमाल किया और उसका निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के बाद यह पता चला कि जहाँ 0.001% और 0.005% सांद्रता वाले कैफीन का इस्तेमाल किया गया वहां टेस्टोस्टेरोन का लेवल काफी कम पाया गया। वैज्ञानिकों ने बताया कि सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि जिन जगहों पर कैफीन का प्रयोग किया गया वहां बालों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। इससे यह निष्कर्ष निकला कि कैफीन अलोपेसिया के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। साल 2004 में किये दूसरे शोध के अनुसार कैफीन के सेवन से टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता है जिससे बाल नेचुरल तरीके से बढ़ते हैं।

बालों को बढ़ाने के लिए कैसे करें कॉफ़ी का इस्तेमाल : यह सच है कि कैफीन के सेवन से बालों को बढ़ने में मदद मिलेगी लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दिन भर कई कप कॉफ़ी ही पीने लगे। इसलिए कॉफ़ी पीने से बालों को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि इसके लिए कॉफ़ी से तैयार हेयर मास्क बनाएं और उसे अपने बालों पर लगायें। कॉफ़ी से तैयार हेयर मास्क लगाने से बालों की चमक और ग्रोथ दोनों बढ़ती है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More