Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

National Skin Care Awareness Month : यूवीए और यूवीबी में क्या है अंतर? जानें यूवी रेज से बचने के उपाय

सूर्य की किरणों से निकलने वाले यूवी रेज स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती हैं ये आप बहुत ही अच्छे तरीके से जानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यूवी रेज कैसे स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं और यूवीए और यूवीबी रेज में क्या अंतर है? आइए जानते हैं इस बारे में (Difference Between UVA ANd UVB Rays)-

National Skin Care Awareness Month : यूवीए और यूवीबी में क्या है अंतर? जानें यूवी रेज से बचने के उपाय
यूवीए और यूवीबी में क्या है अंतर? जानें यूवी रेज से बचने के उपाय

Written by Kishori Mishra |Updated : September 9, 2020 4:25 PM IST

Difference Between UVA ANd UVB Rays : जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखना बहुत ही जरूरी है, उसी तरह स्किन की देखभाल भी बहुत ही (National Skin Care Awareness Month 2020) जरूरी है। बाहर निकलने से पहले स्किन एक्सपर्ट्स सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। गर्मी हो या फिर सर्दी हर मौसम में हर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इससे हम अपने स्किन को यूवी रेज से बचा सकते (Difference Between UVA ANd UVB Rays) हैं।

सूर्य की किरणों से निकलने वाले यूवी रेज स्किन को काफी नुकसान पहुंचाती हैं ये आप बहुत ही अच्छे तरीके से जानते हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है कि यूवी रेज कैसे स्किन को नुकसान पहुंचाती हैं और यूवीए और यूवीबी रेज में क्या अंतर है? आइए जानते हैं इस बारे में (Difference Between UVA ANd UVB Rays)-

UVA रेज क्या है?

यह एक आम रेज की तरह होती है, तो सूर्य की किरणों से डायरेक्ट धरती पर आती है। इससे स्किन को कई तरह के नुकसान होने की संभावना होती है। यूवीए रेज से ही टैनिंग, सनबर्न, कैंसर पिग्मेंटेशन और प्रीमेच्योर एजिंग जैसी समस्याएं होती हैं।

Also Read

More News

UVA रेज क्या है?

यूवीबी (UVB ) रेज डायरेक्ट नहीं, बल्कि फिल्टर होकर धरती पर आती है। यह किरणें फिल्टर होने के बावजूद भी स्किन के लिए नुकसानदायी होती हैं। भले ही यह किरणें स्किन के अंदर नहीं जाती हैं, लेकिन इसके कारण भी स्किन पर सनबर्न और टैनिंग की समस्या होती है। यूवीबी किरणों की वजह से मैलिगनेंट मेलनोमा की समस्या हो सती है, जो स्किन कैंसर का कारण (National Skin Care Awareness Month) होती है।

किस तरह करें यूवी रेज से बचाव

सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

स्किन को यूवी रेज से बचाने के लिए एक्सपर्ट्स सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो हमें ऐसे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए, जो जिसका एसपीएफ अधिक होता है। एसपीएफ अधिक होने से स्किन की यूवीए और यूवीबी दोनों तरह की रेज से बचाव होता है। घर से बाहर जाने से पहले स्किन पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ताकि आप तेज धूप की किरणों से बच सकें।

बॉडी को करें कवर

घर से बाहर जाते समय अपने बॉडी को कवर करना चाहिए। इससे आप तेज धूप से अपने स्किन को बचा सकते हैं। स्किन ढकी होने से यूवी रेज स्किन के अंदर तक नहीं पहुंच पाता है। ऐसा करने से आपकी स्किन डैमेज नहीं होगी।

लगाएं सनग्लासेज

यूवीए और यूवीबी रेज ना सिर्फ स्किन के लिए नुकसान दायक है बल्कि आखों और बालों के लिए भी काफी हानिकारक है। ऐसे में जब भी आप बाहर जाए तो हैट और सनग्लासेज पहनें ताकि आपकी स्किन और बालों सूरज की तेज किरणों से बच सकें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया अपनी खूबसूरती का राज, घर पर तैयार किया होममेड स्क्रब

घनी और लंबी पलकों के लिए घर पर तैयार करें होममेड सीरम

About the Author

... Read More