... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
स्किन और बालों में जान डालता है एलोवेरा बटर, जानें बनाने का सही तरीका
Aloe Vera Butter: एलोवेरा स्किन और हेयर केयर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसकी पत्तियों से निकलने वाले जेल सेहत से लेकर बालों के लिए बहुत ही हेल्दी होते हैं। चेहरे पर मुंहासों की समस्या हो या फिर इंफ्लेमेशन की समस्या ऐसी कई समस्याओं के लिए एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) हमारी मदद करता है। स्किन को हाइड्रेट रखने, झाइयों, पिम्पल फ्री स्किन पाने और रेडनेस को दूर करने में एलोवेरा हमारी मदद कर सकता है। इन्हीं गुणों के कारण एलोवेरा जेल को कई होममेड फेस मास्क बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने एलोवेरा बटर (Aloe Vera Butter) के बारे में सुना है? बहुत ही कम लोग इसके बारे में जानते होंगे या फिर शायद ही पहले इसके बारे में सुना है। आज हम आपको एलोवेरा बटर को घर में कैसे बना सकते हैं।
एलोवेरा जेल को जब शिया मक्खन के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो उसे एलोवेरा बटर कहते हैं। यह आपके स्किन केयर रुटीन के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। ये आपकी स्किन (Skin Care) और बालों (Hair Care) दोनों को सुंदर बनाने में आपकी मदद करता है। इसका इस्तेमाल हम हेयर मास्क (Hair Mask), फेस मास्क और लोशन के रूप में कर सकते हैं।
1 चम्मच शीया बटर
3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
बालों में एलोवेरा बटर को लगाने के लिए सबसे पहले बालों को धो लें। इसे अपने बालों के स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाएं। अब करीब 15 से 20 मिनट के बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
एलोवेरा बटर के इस्तेमाल से स्किन (Skin Care Tips) काफी मुलायम हो जाती है। इसे आप मॉइस्चराइजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे के अलावा होंठों पर भी इस जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, डार्क सर्कल्स और चेहरे पर दाग-धब्बों और फाइन लाइंस को ठीक करने के लिए भी आप इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे अपने फेस पर लगाकर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें।इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
रात में सोने से पहले फॉलो करें ये 5 स्किन केयर टिप्स, चेहरे पर हमेशा रहेगा निखार
ग्लोइंग स्किन के लिए घर में तैयार करें मैंगो-मस्कमेलन स्मूदी, जानें इसकी खास रेसिपी
गर्मियों में पसीने से चेहरे पर हो रही है जलन? तो इस्तेमाल करें ये ऑयल
इन 5 ट्रिक्स से डबल चिन की समस्या को करें हाइड, गाल और गर्दन की चर्बी नहीं आएगी नजर
हाथ बार-बार धोने से हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन घरेलू टिप्स से करें मुलायम
सावधान! लॉकडाउन में ना करें ये गलतियां, वरना स्किन हो सकती है खराब
चेहरे की जिद्दी झाइयों को कहें अलविदा, अपनाएं ये 4 घरेलू उपाय