Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Bhagyashree Hair Care Secret : 'मैने प्यार किया' की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री 51 साल की होने के बावजूद काफी खूबसूरत दिखती हैं। वे अपने स्किन और बालों का काफी अच्छे से ख्याल रखती हैं, इसलिए आज इतने उम्र होने के बावजूद वे बेहद खूबसूरत दिखती हैं।भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस को अच्छे-अच्छे टिप्स भी शेयर करती (Bhagyashree Hair Care Secret) हैं।
हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपने काले और घने बालों का सीक्रेट शेयर किया। भाग्यश्री ने अपने इस वीडियो में हेयर पैक बनाने का तरीका शेयर किया है। अगर आप भी उनकी तरह बाल चाहते हैं, तो उनके बताए ये टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं हेयर पैक बनाने का (Bhagyashree Hair Care Secret) तरीका-
नारियल का दूध - 1 कप
मेथी दाना - 1 कप
बालों की लंबाई के हिसाब से आप इन सामाग्री को कम या ज्यादा ले सकते हैं।
सबसे पहले मेथी दाना लें और इस रातभर के लिए पानी में भिगोने छोड़ दें।
सुबह इसमें से पानी निकालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीसें।
अब इसमें नारियल का दूध मिलाएं और एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
इस पेस्ट से अपने बालों की मसाज करें और करीब 40 मिनट तक इसे लगाकर रखें।
बाद में इसे शैंपू से साफ कर लें।
यामी गौतम से सीखें घर पर ऑर्गेनिक काजल बनाने की विधि, आंखों की चमक हमेशा रहेगी बरकरार
Beauty DIY : उबले चावल से तैयार करें बॉडी लोशन, कोरियन गर्ल की तरह चिकनी हो जाएगी स्किन