
Also Read
आजकल हर लड़की खूबसूरत दिखने की चाहत रखती है। जाहिर है चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए मार्किट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हैं। लेकिन आपको बता दें कि बहुत से मेकअप प्रोडक्ट्स में केमिकल भी होते हैं, जो आपकी स्किन को खराब कर सकते हैं। ऑयली स्किन, धूल-मिट्टी और गंदगी से ब्रेकआउट्स होने का खतरा लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि आपके मेकअप से भी आपको पिंपल और ब्रेकआउट्स हो सकते हैं। डर्मटोलोजिस्ट डॉक्टर सेजल शाह आपको बता रही हैं किन-किन मेकअप मिस्टेक से आपको ब्रेकआउट्स की समस्या हो सकती है।
1) मुहांसे ढकने के लिए ज्यादा मेकअप करना
मुंहासे ढकने के लिए ज्यादा फाउंडेशन लगाना से आपकी स्किन को परेशानी हो सकती है। बेहतर उपाय उसका इलाज कराना है। इसके अलावा अगर पिंपल फूट गया है, तो मेकअप करने से बचें।
2) गलत फाउंडेशन लगाना
कुछ उत्पादों में बैक्टीरिया होते हैं और ये छिद्रों को बंद कर देते हैं। इसलिए नॉन-कॉमेडोजेनिक, मिलर बेस्ड या हाइपो-एलर्जीनिक फाउंडेशन ही लें।
3) मेकअप लगाने के लिए गंदे ब्रश और टूल
गंदे ब्रश और टूल से आपको मुंहासे हो सकते हैं। नमी वाले ब्रश में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। इसलिए ब्रश को एक हफ्ते में एक बार शैम्पू से धोना चाहिए।
4) उंगलियों से मेकअप लगाना
आपकी उंगलियों में जर्म्स होते हैं जो स्किन के लिए हानिकारक हैं। इसलिए हाथों से मेकअप लगाने से बचना चाहिए और हमेशा ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।
5) मेकअप रिमूव करने के लिए फेस वाइप्स का इस्तेमाल
मेकअप रिमूव करने के लिए फेस वाइप्स का इस्तेमाल करना सही उपाय नहीं है। इससे मेकअप स्किन के अंदर जा सकता है जिससे ब्रेकआउट्स का खतरा हो सकता है। इसलिए आपको मेकअप रिमूव करने के लिए हमेशा मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा एक गंदगी और तेल से छुटकारा पाने के लिए एक क्लीनर का इस्तेमाल करें।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock