Dandruff: रूसी यानि डैंड्रफ कम करती हैं किचन में मौजूद ये 5 चीज़ें, आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

डैंड्रफ शैम्पू के बहुत अधिक इस्तेमाल से बाल रूखे-सूखे भी हो सकते हैं। बालों की ड्राईनेस आगे चलकर उन्हें कमज़ोर बना देती है। जिससे, स्प्लिट एंड्स और हेयर लॉस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।  डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए इन 3 घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल करें। जो, ना केवल सेफ हैं बल्कि, डैंड्रफ का आज़माया हुआ नुस्खा भी कही जाती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 11, 2020 1:43 PM IST

Kitchen Ingredients for Dandruff:  डैंड्रफ यानि रूसी होने पर सबसे पहले लोग एंटी-डैंड्रफ शैम्पू की मदद लेते हैं। टेम्परेरी तौर पर शैम्पूइंग से आपको थोड़ा फायदा हो सकता है।  लेकिन, थोड़ी देर पर डैंड्रफ लौट आता है। इसके अलावा, शैम्पू के बहुत अधिक इस्तेमाल से बाल रूखे-सूखे भी हो सकते हैं। बालों की ड्राईनेस आगे चलकर उन्हें कमज़ोर बना देती है। जिससे, स्प्लिट एंड्स और हेयर लॉस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।  डैंड्रफ की समस्या को कम करने के लिए इन 3 घरेलू चीज़ों का इस्तेमाल करें। जो, ना केवल सेफ हैं बल्कि, डैंड्रफ का आज़माया हुआ नुस्खा भी कही जाती हैं। (Kitchen Ingredients for Dandruff in hindi)

Dandruff: डैंड्रफ से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये नैचुरल हेयर केयर टिप, 3 चीज़ों से तैयार करें हर्बल हेयर मसाज ऑयल

डैंड्रफ को कम करने के लिए किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल (Kitchen Ingredients for Dandruff):

लौकी का जूस:

लौकी का जूस  बनाएं। इससे, सिर और बालों की मसाज करें। आधे घंटे के लिए इस जूस को बालों और स्कैल्प में लगा रहने दे। फिर, इसे पानी से अच्छी तरह साफ करें।

बेकिंग सोडा:

3-4 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाएं। इसे,  शैम्पू के बाद अपने बालों और सिर की त्वचा में लगाएं।  5-10 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें। फिर, पानी से साफ करें। इससे, ना केवल बालों से डैंड्रफ कम करने में मदद होती है। बल्कि, बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह सफाई भी हो जाती है।

नारियल का तेल और लहसुन:

गार्लिक  इसेंशियल ऑयल यानि  लहसुन का तेल (6 चम्मच), 2 चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच मेंहदी तेल लेकर मिक्स करें। इस, मिश्रण को किसी बोतल में भरकर रख लें। शैम्पू करने से पहले इस तेल से अपने सिर की मसाज करें। घंटे भर के लिए इसे यूं हीं लगा रहने दें। फिर, साधारण तरीके से शैम्पू करें।

शहद:

हर्बल क्वीन शहनाज़ हुसैन डैंड्रफ के लिए लहसुन और शहद का मिश्रण लगाने की सलाह देती हैं। इसके लिए,  एक लहसुन की कली और तथा शहद को अपने शैम्पू या कंडीशनर में मिलाकर बालों पर लगाएं। इससे, स्कैल्प में जमा गंदगी और प्रदूषण के कण साफ हो जाएंगे। जिससे, डैंड्रफ और खुजली जैसी परेशानियां कम होती हैं।

Best home remedies for Dandruff: रूसी की समस्या को नैचुरली करना है कम, तो मेथी का पेस्ट आ सकता है आपके काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source