... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 13, 2018 3:26 PM IST
अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए वैक्सिंग का तरीका काफी ज़्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन अक्सर वैक्सिंग के बाद आपकी त्वचा पर सूजन या दाने दिखायी देने लगते हैं। कई लड़कियों को वैक्सिंग के बाद फोड़े फुंसियां या दाने हो जाते हैं। हमने बात की डर्मटालजिस्ट डॉ. शेफाली त्रासी नेरूरकर से जिन्होंने बताया कि बालों को खींचने और उनके टूटने के बाद हमारी त्वचा के रोमछिद्र या पोर्स खुल जाते हैं और इन खुले हुए पोरों में बैक्टेरिया जमा हो जाता है जिनकी वजह से ये दाने या फोड़े होने लगते हैं।
कुछ मामलों में ये फोड़े और दाने कोई तकलीफ दिए बिना ही कुछ घंटों या दिनों में ठीक हो जाते हैं। जबकि कुछ लोगों को ये समस्या मुंहासों की तरह ही काफी दिनों तक रहती है। आमतौर पर ये कंधों, बांहों के ऊपरी हिस्से और पीठ में होते हैं। जिनके सूख जाने के बाद खुजली और दाग धब्बे हो जाते हैं।
तो इसका इलाज क्या है? क्या वैक्सिंग न कराना ही इसका एकमात्र बचाव है? जी नहीं बस यहां दी गईं इन आसान-सी टिप्स पर अमल कीजिए और वैक्सिंग के बाद होनेवाले दानों और दाग-धब्बों की अपनी समस्या से छुटकारा पाइए।
1.पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग न कराएं। इन दिनों आपकी त्वचा अधिक संवेदनशील होती है और इस तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
2.वैक्सिंग के तुरंत बाद बहुत गर्म या प्रदूषण वाली जगहों पर जाने से बचें। ऐसे वातावरण में जाने से खुले हुए पोरों में गंदगी और धूल बैठ जाती है जिनकी वजह से फोड़े-फुंसियों होने लगती हैं।
वैक्सिंग के बाद रखें इन बातों का ख्याल-
Read this in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Shutterstock, Getty Images.