पैरों की डेट स्किन हटाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, इस तरह बढ़ाएं अपने लेग्स की खूबसूरती

सप्ताह में कम से कम एक बार पैरों की उंगलियों की सफाई अच्छे तरीके से करनी चाहिए। इसके लिए अपने पैरों के नाखूनों पर क्यूटिकल ऑयल रगड़ें। ऑयल लगाने के बाद करीब 10 मिनट अपने पैरों को हल्के गर्म पानी में भिगाएं। इसके बाद पेडीक्योर किट से क्यूटिकल्स को साफ करें। इसके अलावा आप पार्लर जाकर भी पैरों की सफाई करवा सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 24, 2020 11:28 AM IST

Tips for Soft Feet: चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ हाथ-पैरों की खूबसूरती भी लोगों को काफी अट्रैक्ट करती है। रुखे और फटे हुए पैर खूबसूरती को खराब करते हैं। इसलिए पैरों का साफ होना भी बहुत ही जरूरी होता है। अपने पैरों को खूबसूरत और मुलायम रखने के लिए उसकी देखभाल करें। आज हम आपके लिए पैरों को कैसे मुलायम और खूबसूरत बनाएं इसके कुछ टिप्स (Tips for Soft Feet) लाएं हैं।

चलिए जानते हैं पैरों को कैसे बनाएं मुलायम-

पैरों की उंगलियों की सफाई

सप्ताह में कम से कम एक बार पैरों की उंगलियों की सफाई अच्छे तरीके से करनी चाहिए। इसके लिए अपने पैरों के नाखूनों पर क्यूटिकल ऑयल रगड़ें। ऑयल लगाने के बाद करीब 10 मिनट अपने पैरों को हल्के गर्म पानी में भिगाएं। इसके बाद पेडीक्योर किट से क्यूटिकल्स को साफ करें। इसके अलावा आप पार्लर जाकर भी पैरों की सफाई करवा सकती हैं।

डेड स्किन हटाएं

पैरों को मुलायम रखने के लिए हर दिन पैरों से डेड स्किन हटाने की कोशिश करें। नहाते समय पैरों पर अच्छे तरीके से स्क्रब करें और एड़ियों को रगड़ें। पैरों से डेड स्किन हटाने कि लए गुनगुने पानी साफ करें।

पैरों पर लगाएं मॉइश्चराइजर

मुलायम और खूबसूरत पैरों के  लिए रोजाना उसपर मॉइश्चराइज जरूर लगाएं। रात में सोने से पहले पैरों को अच्छी तरह से धोने के बाद फुट क्रीम लगाएं और अच्छी तरह से पैरों पर मसाज करें। इससे आपके पैर मुलायम और खूबसूरत रहेंगे।

ज्यादा गर्म पानी का ना करें इस्तेमाल

अपने पैरों को साफ करने के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल ना करें। इससे पैरों की स्किन रुखी और बेजान हो सकी हो सकती है। पैरों को हमेशा साफ और गुनगुने पानी में भिगोएं।

पारों की तेल से करें मालिश

पैरों को साफ और मुलायम रखने के लिए हर रोज तेल से अच्छे तरीके से मालिश करें। रात में सोने से पहले तेल से मालिश करने से एड़ियां फटती नहीं है।

Hair Care Tips: चमकदार और खूबसूरत बालों के लिए घर में बनाएं दही पैक

बदलते मौसम में आपके सिर में हो सकते हैं मुंहासे, इन घरेलू उपायों से करें इसे गायब

इन 3 कारणों से झड़ते हैं बाल, समय रहते कराएं इसका उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source