... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 3:38 PM IST
लंबे बाल रखना आजकल एक फैशन है। टाइगर श्रोफ से लेकर कई बड़े स्टार भी लंबे बाल रखते हैं और उनका लुक भी अच्छा लगता है। आपको बता दें कि ऐसे बालों को हॉट एंड सेक्सी बनाने के लिए बेहतर देखभाल बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप अपने बाल बढ़ाने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट जेनेट फर्नांडीज़आपको कुछ टिप्स दे रही हैं जिनसे आपको अपने बालों को स्टाइल करने में हेल्प मिलेगी।
1) अपने लॉक्स की जांच करें
अपने बाल बढ़ाने से पहले अपना लॉक्स की जांच कर लें। हर किसी को अपने बाल नहीं बढ़ाने चाहिए। उदाहरण के लिए, यदि आपके मोटे बाल हैं, तो इसे बढ़ाने से आप केवल जंगली नजर आ सकते हैं। और अगर आपके बाल पतले हैं, तो आपको इनकी देखभाल करने की अधिक जरूरत होती है। इसलिए अगर आपके बाल पतले हैं, तो उन्हें छोटा ही रखें।
2) बालों को काटे नहीं
बहुत से लोग बाल बढ़ाने के समय धैर्य नहीं रखते हैं और उलझन होने पर कटवा लेते हैं। आपको बता दें आपके बाल एक महीने में आधा इंच बढ़ते हैं। इसलिए गर्मी होने पर ना कटवाएं। उलझन से बचने के लिए उन्हें बांधकर रखें।
3) ट्रिम करें
अगर आप बेहतर शेप चाहते हैं, तो ट्रिमिंग एक बेहतर ऑप्शन है। इससे आपके बालों कि उलझन, ड्राइनेस आदि ख़त्म होती है और बाल भी तेजी से बढ़ते हैं। ऊपर के बाल बढ़ने पर उन्हें पीछे कि तरफ रखें और ट्रिम कराने से पहले साइड के बालों के बढ़ने का वेट करें।
4) सैलून जाएं
यदि आप अपने बालों को विकसित करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको हेयरलाइन और साइडबर्न को अपने चेहरे से आगे रखने के लिए अधिक बार सैलून पर जाना चाहिए। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आप लंबे समय तक स्ट्रैंड का सामना करते हैं क्योंकि आप बालों की एक अच्छी लम्बाई चाहते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.