... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 24, 2017 4:51 PM IST
पिछले कई सालों में युवाओं में टैटू गुदवाने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। वास्तव में यह एक फैशन सिंबल बन गया है। आपको बता दें कि टैटू गुदवाने या रिमूव कराने के लिए आपको एक्सपर्ट के पास ही जाना चाहिए। वर्ना आपको बेचैनी, खुजली, सूजन हो सकती है। मुंबई स्थित कॉस्मेटिक सर्जरी इंस्टीट्यूट में सीनियर कॉस्मेटिक सर्जन डॉक्टर मोहन थॉमस आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें उन लोगों को फॉलो करने चाहिए जो टैटू बनवाने की प्लानिंग बना रहे हैं।
1) एक बार अच्छी तरह सोच लें- टैटू लंबे समय तक शरीर पर रहता है। बेशक एक्सपर्ट के मदद से इसे रिमूव कराया जा सकता है। लेकिन आपका ध्यान रखना चाहिए कि कुछ जॉब ऐसी होती हैं, जहां इस तरह कि चीजों पर पाबंदी होती है। इसलिए इसे बनवाने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
2) पहले खुद जांच करें- टैटू बनवाने से पहले आपको आर्टिस्ट और उसके काम के बारे में अच्छी तरह जान लेना चाहिए। क्या वो अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का पालन करता है। क्योंकि एक अच्छे आर्टिस्ट से यह काम कराने से आपको इन्फेक्शन का खतरा भी कम होगा। यह जांच लें कि उसकी कला बहुत साफ है, लाइनें साफ हैं, रंग और थीम सही हैं या नहीं।
3) समझदारी से डिजाइन चुनें- अगर आप पहली बार टैटू बनवा रहे हैं, तो आप छूपे एरिया में एक छोटा टैटू ही बनवाएं। कुछ ऐसा टैटू न बनवाएं जिसे आपको कुछ समय बाद ही रिमूव कराना पद जाए।
4) केयर भी है जरूरी- टैटू बनवाने के बाद उस हिस्से कि अच्छी तरह देखभाल करें। जब तक वो हिस्सा ठीक नहीं हो जाता, तब तक एक एंटीबायोटिक क्रीम लगाएं। टैटू में अच्छी चमक के लिए मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन का उपयोग करें।
5) रिमूव कराना है मुश्किल-इसे मिटाया जा सकता है लेकिन पूरी तरह हटाना मुश्किल है। आपको बता दें की लेजर ट्रीटमेंट के बाद भी टैटू के कुछ अंश बॉडी पर रह सकते हैं। इसे घोस्ट टैटू कहा जाता है।
6) कलरफुल टैटू हटाना है ज्यादा मुश्किल- सभी लेजर मशीन विभिन्न कलर के टैटू को नहीं रिमूव कर सकती हैं। विभिन्न तरह के लेजर विभिन्न तरह के कलर पर काम करते हैं। इसलिए इसे हटाना मुश्किल है। इसलिए एक ही कलर का टैटू बनवाएं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.