बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स
बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स
हर कोई अपने बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाना चाहता है। बाल जितने अच्छे होते हैं, उतनी ही ज्यादा हमारी खूबसूरती निखरकर बाहर आती है। इसलिए बालों की देखभाल करना भी बहुत ही जरूरी होता है। खासतौर पर गर्मियों में बालों को सबारना काफी मुश्किल होता है।
Written By: Kishori Mishra | Updated : April 17, 2020 4:49 PM IST
बेजान और झरते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स
Hair Care Tips: हर कोई अपने बालों को खूबसूरत और मुलायम बनाना चाहता है। बाल जितने अच्छे होते हैं, उतनी ही ज्यादा हमारी खूबसूरती निखरकर बाहर आती है। इसलिए बालों की देखभाल करना भी बहुत ही जरूरी होता है। खासतौर पर गर्मियों में बालों को सबारना काफी मुश्किल होता है। अधिक गर्मी की वजह से बाल बेजान नजर आते हैं। इसके साथ ही गर्मी के दिनों में अधिक पसीना आने के कारण बाल भी खराब होने लगते हैं, इसलिए इस सीजन में बालों का ख्याल अच्छे तरीके से रखना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स (Hair Care Tips) बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने बेजान बालों में जान डाल सकती हैं। चलिए जानते हैं उन टिप्स के बारे में-
बालों को गर्मियों में कैसे करें साफ?
बालों को धोने से पहले अच्छी तरह से कंघी करें, फिर पूरे बाल को अच्छी तरह से गीला करें।
इसके बाद अपनी हथेली पर जरूरत के हिसाब से शैम्पू लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालें और उपनी उंगलियों की सहायता से पूरे बालों में लगाएं।
पूरे बालों में शैम्पू लगाने के बाद हल्के हाथों से मोशन के साथ खोपड़ी की मालिश करें। अगर आप अपने वालों में फोम बढ़ाना चाहते हैं, तो थोड़ा और पानी डालें और शैम्पू को पूरे बालों में अच्छी तरह से अप्लाई करें।
अगर आपने बालों में तेल लगाया है, तो इसी प्रक्रिया को दुबारा करें क्योंकि पहले वॉश में अच्छे से तेल नहीं जाता है।
बालों को धोने के बाद निचोड़ें, फिर हथेली पर थोड़ा सा कंडीशनर लें और उंगलियों की मदद से अपने बालों में लगाएं। कंडीशनर लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह स्कैल्प पर ना लगे।
पूरे बालों में कंडीशनर लगाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें।
फिर अपने बालों को सॉफ्ट और हल्के तौलिए से पोछें।
बालों का कैसे रखें ख्याल
अगर आपके बाल गंदे हैं, तो इन हाथों से अपने बालों को ना छूएं। अक्सर लोग खांसने या छींकने के बाद उन्हीं हाथों से अपने बालों को छू लेते हैं, जिसके कारण बालों के कई तरह के बैक्टीरिया पहुंचते हैं।
अपने बालों पर हमेशा सौम्य शैम्पू का इस्तेमाल करें। इससे बालों की प्राकृतिक नमी दूर नहीं होगी। अपने बालों को ड्राई होने से बचाएं।
मार्केट से शैम्पू और कंडीशनर खरीदते समय उसमें मौजूद केमिकल पर जरूर ध्यान दें। किसी भी प्रॉडक्ट को खरीदते समय उसके बारे में अच्छी तरह से जान लें।
बालों को धोते समय उसे तेजी से ना रगड़ें। इससे बाल कमजोर हो सकते हैं।
हेयर को धोने के बाद कंडीशनर लगाना ना भूलें। इससे बाल अधिक मुलायम और सुलझे होते हैं। इसके साथ ही इसी के कारण बाल कम टूटते हैं।
हेयर ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल ना करें, कोशिश करें कि बाल अपने आप सूखे।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.