hamburger icon
A
Read in English

कश्मीरी महिलाएं मां बनने के बाद इस खास 'पानी' से बरकरार रखती हैं अपनी ब्यूटी! जानें इंग्रीडियंट्स और बेनेफिट्स

Kashmiri water Benefits : ये एक तरीका का खास पानी है, जिसमें कई जड़ी-बूटियों, झाड़ियों, पत्तियों, जंगली फल और जड़ों के मिश्रण को तांबे के बर्तन में एक से दो घंटे तक उबाला जाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 13, 2023 3:29 PM IST

Kashmiri water Benefits : मौजूदा वक्त में जब कोई महिला मां बनती है तो उसके बाद उनके लिए अपने शरीर को ठीक करना उतना ही मुश्किल होता है, जितना कि प्रेगनेंसी के दौरान अपनी सेहत का ख्याल। पहले के जमाने में महिलाओं को मां बनने के बाद हर्बल बाथ यानि जड़ी-बूटियों के पानी से नहाने की सलाह दी जाती है, जो कि आधुनिक विज्ञान में थोड़ा अटपटा सा लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कश्मीर में कई सदियों से मां बनने वाली महिलाओं को हर्बल बाथ दिया जाता है।

ये पारंपरिक स्नान बच्चे के जन्म के 40 दिन बाद मां को दिया जाता है, जिसे लोसेह आब (Loaseh Aab) कहते हैं। हालांकि कश्मीरी पंडित ये स्नान 11वें दिन भी करते हैं। ये एक तरीका का खास पानी है, जिसमें कई जड़ी-बूटियों, झाड़ियों, पत्तियों, जंगली फल और जड़ों के मिश्रण को तांबे के बर्तन में एक से दो घंटे तक उबाला जाता है। ये जड़ी-बूटियां कश्मीर के अलग-अलग जगहों से लाई जाती हैं, जिसके महिलाओं के शरीर को खास फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं मां बनी महिलाओं के लिए इस खास पानी से नहाने के फायदे।

लोसेह आब के इंग्रीडियंट्स और उसके फायदे

1-गेंदा फूल

गेंदा फूल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपके स्किन के टिश्यू के शांत करते हुए उन्हें भरने या फिर ठीक होने में मदद करते हैं।

2- कंफ्री (Comfrey)

कंफ्री एक ऐसा पौधा है, जो प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के शरीर पर खरोंच या फिर ऐंठन को कम करने में मदद करता है।

3-तेज पत्ता

तेज पत्ता कई औषधीय गुणों से संपन्न होता है और इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण न सिर्फ सूजन को कम करने का काम करते हैं बल्कि ये मांसपेशियों को भी आराम पहुंचाते हैं।

4-मुलेठी

मुलेठी भी कई बीमारियों को ठीक करने में काम आती है और इसका इस्तेमाल स्किन को ठीक करने के अलावा हमारी स्किन में छिपे बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में आता है।

5-कुरुमा (Curuma)

कुरुमा एक एंटीसेप्टिक होता है, जिसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके जोड़ों की पीड़ा यानि दर्द को कम करने में मदद करता है।

6-दुदल (Taraxacum)

दुदल एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसमें शरीर को डिटॉक्सीफाईकरने वाले गुण होते हैं और ये गुण दाग को हल्का करने के साथ-साथ स्किन को भी ठीक करने में मदद करते हैं।

7-हंसराज

हंजराज एक ऐसा फूल या पौधा है, जिसमें एंटीफंगल गुण होते हैं ये आपकी इम्यूनिटी को संक्रमण से लड़ने में मदद करने का काम करते हैं।

8-कासनी

ये एक फूल है, जिसमें स्किन को ठीक करने के गुण होते हैं ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।

9-बनफशा

बनफशा एक बैंगनी रंग का फूल है, जो आपकी स्किन में होने वाली खुजली को शांत करने में मदद करता है।

10-जुजुबे फल, चीनी खजूर

ये दोनों ही चीजें आपकी स्किन पर होने वाले एजिंग के प्रभाव को कम करती हैं। ये दोनों ही फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से संपन्न होते हैं, जो सेल्स डैमेज को रोकने के साथ-साथ एजिंग से लड़ते हैं।