
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : October 18, 2024 5:31 PM IST
Facial At Home For Karwa Chauth: करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस मौके पर हर महिला सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखना चाहती है। इसके लिए महिलाएं काफी दिनों पहले से ही तैयारी शुरू कर देती हैं। करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल करवाती हैं। लेकिन अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही कुछ नैचुरल चीजों की मदद से फेशियल कर सकती हैं। इससे त्वचा में नैचुरल निखार आएगा और स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा। तो आइए, जानते हैं घर पर फेशियल करने का तरीका –
इसके लिए आप कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। अब इसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर अच्छे से मसाज करें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाएगी।
स्क्रबिंग करने से चेहरे पर मौजूद डेड स्किन और गंदगी को हटाने में मदद मिलती है। इसके लिए कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद पानी से चेहरे को धो लें।
इसके बाद एलोवेरा जेल से चेहरे की मसाज करें। इसके लिए आप 1-2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद पानी से चेहरे को क्लीन कर लें। मसाज करने से चेहरा हाइड्रेटेड होता है साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।
फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक लगाना होता है। आप बेसन में दूध और हल्दी डालकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे को अच्छी तरह क्लींजिंग करें।
रात में अच्छी नींद लें ताकि स्किन अंदर से हील हो पाए।
चेहरे पर किसी भी तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।