शहनाज़ हुसैन टिप्स :करवा चौथ के दिन दिखना है खूबसूरत तो अभी से शुरु करें ये हेल्दी आदतें !

करवा चौथ पर नैचुरल तरीकों से दें अपने चेहरे को चांद-सा निखार। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 22, 2018 6:03 PM IST

करवा चौथ सभी विवाहित महिलाओं के लिए एक अहम त्योहार है। इस दिन सुहागिन महिलायें  सज-धज कर पति की आरती उतारती हैं और उनके लिए व्रत रखकर उनकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं। हालांकि इस दिन खूबसूरत दिखने के लिए बहुत-सी महिलाओं ब्यूटी पार्लर जाती हैं।  लेकिन अगर आप सचमुच सबसे अलग दिखना चाहती हैं  तो इस त्योहार की तैयारियां हफ्ते भर पहले कर लें तथा ब्यूटी पार्लर के महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू  हर्बल प्रसाधनों  के उपयोग से आप अपनी सुंदरता को निखारने का काम कर सकती हैं।

  • करवा चौथ  से तीन दिन  हले हाथों तथा पावों  की सुंदरता पर फोकस करने के बाद मेहंदी लगाएं। मेहंदी  लगाने के दो घण्टे बाद नीम्बू  और चीनी के मिश्रण से इसे हटा दें।
  • आप अपनी त्वचा को साफ करके उस पर सनस्क्रीन तथा माइस्चराइजर का प्रयोग कीजिए। ऑयली  त्वचा के लिए एस्ट्रीजन्ट लोशन का प्रयोग करने के बाद पाउडर लगाएं।
  • ऑयली त्वचा के लिए ज्यादा पाउडर का प्रयोग ना करें तथा चेहरे के तैलीय भागों पर ही ध्यान दें। पूरे चेहरे तथा गर्दन पर हल्की गीली स्पंज से पाउडर का प्रयोग करें। इससे चेहरे का सौंदर्य लम्बे समय तक बना रहता है।
  • दो चम्मच गेहूं के चोकर ,एक चम्मच बादाम तेल , दही ,शहद और गुलाब जल का पेस्ट बना कर इसे चेहरे पर लगा कर 20  मिनट बाद धोने से चेहरे की सुन्दरता  निखर जाती है  तथा चेहरा खिला-खिला रहता है।
  • तेजस्वी आभा के लिए उचित और पोषक आहार खाएं, व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें और आराम करें।
  • त्योहार से कुछ हफ्ते पहले हल्का व्यायाम शुरु करें और वॉक पर जाएं। पैदल चलने से आपकी शारीरिक तथा मानसिक सेहत में सुधार होगा और आप दोनों तरीकों से हेल्दी बनेंगी।
  • मन को शांत और स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source