करवाचौथ पर चेहरे पर दिखेगी चांद की रौनक, आज ही अपना लें ये घरेलू उपाय

Homemade Face Pack for Glowing skin on Karwa chauth: करवाचौथ के दिन आप भी चाहती हैं कि पति देव की आंखें आपके चेहरे से न हटें, तो इसके लिए आप एक स्पेशल होममेड फेस पैक जरूर ट्राई (Karwa Chaut ke Liye Special Face Pack) कीजिए।

करवाचौथ पर चेहरे पर दिखेगी चांद की रौनक, आज ही अपना लें ये घरेलू उपाय

Written by Ashu Kumar Das |Published : October 6, 2025 7:40 PM IST

Homemade Face Pack for Glowing skin on Karwa chauth: करवा चौथ हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास त्योहार होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। दिनभर व्रत रखने के बाद जब रात में चांद को देखकर व्रत खोला जाता है, तब हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा चांद की तरह दमकती और निखरी हुई दिखे। लेकिन सवाल यह है कि करवा चौथ के दिन चेहरे पर वह खास ग्लो कैसे लाया जाए, जिससे आपकी खूबसूरती निखर उठे और सबकी नजरें आप पर ठहर जाएं?

इस करवा चौथअगर आप भी ऐसे ही किसी नुस्खे की तलाश में हैं, तो तो आइए जानते हैं एक ऐसा घरेलू उपाय, जो आपकी त्वचा को कुछ ही मिनटों में चांद सी चमकदार बना सकता है।

Also Read

More News

बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक लगाएं

अगर आप करवा चौथ के मौके पर तुरंत निखार चाहती हैं, तो बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक आपके लिए सबसे बेहतरीन उपाय है। यह एक पारंपरिक भारतीय नुस्खा है, जिसका इस्तेमाल दादी-नानी के जमाने से होता आ रहा है। यह फेस पैक प्राकृतिक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा की गहराई तक सफाई करता है, टैन हटाता है और तुरंत ग्लो देता है। बेसन त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल, गंदगी और डेड स्किन को हटाने का काम करता है। वहीं, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो त्वचा में निखार लाने और दाग-धब्बे को कम करता है।

कैसे बनाएं फेस पैक - How to Make the Face Pack

बेसन, हल्दी और दही के फेस पैक को बनाना बहुत ही आसान काम है। आप इस फेस पैक को 5 मिनट में घर पर ही तैयार करके चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सामग्री की लिस्ट

  • 2 चम्मच बेसन
  • ½ चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच दही
  • ½ चम्मच नींबू का रस

बनाने का तरीका

  • एक साफ कटोरे में बेसन डालें।
  • अब इसमें हल्दी और दही मिलाएं।
  • अगर आपकी स्किन ऑयली है तो थोड़ा नींबू का रस डालें।
  • अगर स्किन ड्राई है तो कुछ बूंदें गुलाब जल डालकर मिला लें।
  • सबसे पहले चेहरा किसी माइल्ड फेस वॉश से धो लें ताकि गंदगी हट जाए।
  • अब बेसन, हल्दी और दही के फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक हल्का सूख जाए, तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए पैक को रगड़ें।

इस फेस पैक को इस्तेमाल करने के बाद आपका चेहरा एक दम से साफ, निखरा और फ्रेश नजर आएगा।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

TRENDING NOW