करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं और लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करती हैं, खूब सजती-संवरती हैं और सबसे सुंदर दिखने की कोशिश करती हैं।
करवा चौथ एक ऐसा त्योहार है जो अपने साथ जुड़ी मान्यताओं के साथ-साथ उन तैयारियों के लिए भी जाना जाता है जो लड़कियां इस दिन करती हैं। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं और लड़कियां ढेर सारी तैयारियां करती हैं, खूब सजती-संवरती हैं और सबसे सुंदर दिखने की कोशिश करती हैं। हम आपको यहां बता रहे हैं इस खास मौके पर मेकअप करने के लिए शहनाज़ हुसैन की कुछ टिप्स जो आएंगी आपके काम-
करवा चौथ पर ऐसे करें मेकअप-
अगर आप फाउंडेशन का प्रयोग करना चाहती है तो केवल वॉटर बेस्ड फांउडेशन का ही प्रयोग करें तथा हल्के कवरेज के लिए एक या दो बूंद पानी प्रयोग में ला सकती है। फाउंडेंशन आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ होना चाहिए तथा उसके बाद पाउडर का इस्तेमाल करें। चेहरे पर प्राकृतिक आभा के लिए अच्छी तरह ब्लेंड करके गालों को ब्लशर से चमकाएं।
आंखों की सुन्दरता के लिए अपनी पलकों को पेंसिल या काजल से चमकाएं। आंखों को सॉफ्ट लुक देने के लिए पलकों पर ग्रे या स्लेटी आई शैडों का प्रयोग करें तथा इसके बाद मस्कारा का प्रयोग करें। जिससे आंखों पर चमक आ जाएगी तथा मेकअप हल्का और नैचुरल दिखेगा। मस्कारा की दो कोट्स लगाएं । पहला कोट करने के बाद इसे सूखने दें तथा इसे ब्रश करें। इसके बाद दूसरा कोट कीजिए तथा पहली प्रक्रिया को दोहराएं। इसके बाद दूसरा कोट कीजिए तथा पहली प्रक्रिया को दोहराएं।
करवा चौथ पर नयी दुल्हनें अपनी शादी का जोड़ा पहनती हैं। अगर आप भी ऐसा कर रही हैं तो मेकअप या एसेसरीज ऐसी चुनें जो आपकी शादी वाले दिन से थोड़ी अलग हों। इस तरह आप एक ही जोड़े में दो अलग तरह के लुक क्रिएट कर सकती हैं।
थोड़ी हेवी कढ़ाई या एब्रॉडरी वाले सलवार - कुर्ते भी इस दिन काफी प्यारे दिखेंगें और आपको इनसे यंग लुक भी मिलेगा। अगर आप साड़ी पहन रही हैं तो परम्पारिक तरीके से लपेटने की बजाय उसे किसी सजावटी चोली या ब्लाउज के साथ पहनें और साड़ी के पल्लू को इस तरह बांधें कि वह दुपट्टे जैसा लगे।
इस दिन आप हीरे-मोती जड़ित गहने पहनकर बहुत प्यारी दिख सकती हैंं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.