करवा चौथ पर दिखना चाहती हैं शादी के वक्त जितनी खूबसूरत? फॉलो करें ये 5 ब्यूटी टिप्स और पाएं दुल्हन जैसा मेकअप

karva chauth make up guide: अगर आपकी भी शादी को वक्त बीत चुका है और आप भी चाहती हैं एक बार फिर अपने पति को अपनी खूबसूरती का अहसासा कराया जाए तो बस गूगल पर अलग-अलग ब्यूटी रूटीन देखना बंद करे। इस लेख में हम आपको ऐसे ब्यूटी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस दिन खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : October 31, 2020 3:19 PM IST

karva chauth make up guide: किसी भी विवाहित महिला के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है करवा चौथ। इस दिन, विवाहित महिलाएं अपने पति की सुरक्षा और लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रमा उदय तक उपवास रखती हैं। करवा चौथा एक ऐसा दिन है, जब एक महिला को एक बार फिर से अपने पति के लिए दुल्हन की तरह तैयार होने का मौका मिलता है। इसलिए हर महिला चाहती है कि वह इस शुभ दिन पर सबसे अच्छी दिखे और उसका पति उसकी जमकर तारीफ करे। अगर आपकी भी शादी को वक्त बीत चुका है और आप भी चाहती हैं एक बार फिर अपने पति को अपनी खूबसूरती का अहसासा कराया जाए तो बस गूगल पर अलग-अलग ब्यूटी रूटीन देखना बंद करे। इस लेख में हम आपको ऐसे ब्यूटी टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपको इस दिन खूबसूरत दिखने में मदद करेंगे। तो तैयार हो जाइए इस करवा चौथ सिर से पैर तक खूबसूरत दिखने के लिए।

अपनी त्वचा को तैयार करें

आम दिनों में भी अपनी त्वचा को सुंदर दिखाने के लिए तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस खान दिन के लिए ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। चूंकि उपवास रखने से आपको डिहाइड्रेशन महसूस हो सकता है इसलिए यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के प्रकार के आधार पर अपनी त्वचा को वास्तव में अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करें। अपनी स्किन को मेकअप के लिए तैयार करने का सबसे पहला नियम है थोड़ा सा ब्यूटी ऑयल लगाना, जो आपको स्किन को अंदर से चमक देगा।

चमकती आंखें

एक बार जब आप मेकअप के लिए अपनी स्किन को तैयार कर लेते हैं, तो आपको सुंदर दिखने के लिए इसकी शुरुआत अपनी आंखों से करनी होगी क्योंकि आप गिलीटर का उपयोग कर रहे हैं। आंखों को शानदार लुक देने के लिए आपको बस अपनी पसंद का एक शानदार लाइनर चाहिए। ये विभिन्न रंगों में आते हैं लेकिन गोल्डन आपके लिए सबसे सुरक्षित है। आपको ज्यादातर आउटफिट और ज्वेलरी में सोने का वर्क मिलेगा। बस अपने नियमित रूप से आंखों का मेकअप करें आप न्यूड से लेकर, लाइट ब्राउन या शैंपेन आई शैडो का उपयोग कर सकती हैं। अब ग्लिटर लाइनर लें और ब्रश के सिरे को अपने आईलाइनर के ऊपरी किनारे पर चलाएं जैसे कि आप अपने आईलाइनर को आउटलाइन कर रही हों।

बेस का सही होना बहुत जरूरी

जहां भी आपको लगे कि आपकी स्किन से मेकअप सूट नहीं हो रहा है उस जगह को ठीक करें और फाउंडेशन से ढकने की कोशिश करें। फाउंडेशन को पाउडर के साथ लॉक करें और अपने पसंदीदा ब्लश और हाइलाइटर को लगाकर अपने मेकअप को परफेक्ट लुक दें।

होठों को न भूलें

क्योंकि आपने अपनी आंखों पर गिलीटर का उपयोग किया है इसलिए आपको होंठों पर हल्की चीजों का उपयोग कर सकती हैं। अपने कपड़ों के हिसाब से रंगों का चयन करें, जो आपकी खूबसूरती में चारचांद लगाएगा।

हेयर स्टाइल

इसे सिंपल रखने की कोशिश करें, आप दीपिका पादुकोण के स्लीक बन लुक जैसा हेयरस्टाइल भी रख सकती हैं। आपको बस स्टाइलिंग जेल चाहिए। बालों को बीच में से दो साइड में बांट लें, बालों को साफ दिखाने के लिए सीधे कंघी करें। थोड़ा सा जेल लगाएं और जूड़ा बांध लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source