करीना कपूर की डाइटिशियन फॉलो करती हैं ये 4 Step स्किन केयर रूटीन, खुद बताया जवां दिखने का फार्मूला

Kareena kapoor Dietician Rujuta Diwekar skin care routine: करीना कपूर की डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके स्किन केयर रूटीन की जानकारी दी है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : January 7, 2026 7:48 PM IST

Kareena kapoor Dietician Rujuta Diwekar skin care routine: करीना कपूर की डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने अपना स्किन केयर रूटीन शेयर किया और बताया कि कैसे उनकी स्किन हमेशा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है। जानकारी के लिए बता दें कि रुजुता दिवेकर की उम्र 52 साल है। लेकिन इस उम्र में भी उनकी स्किन ग्लोइंग, बेदाग और ऐसी खूबसूरत लगती है, जैसे कि उनकी उम्र सिर्फ 16 साल की हो।

रुजुता दिवेकर का स्किन केयर रूटीन- Rujuta Diwekar's skincare routine

रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बताया है कि वो कौन से 4 स्टेप फॉलो करती हैं, जिससे उनकी स्किन 52 साल की उम्र में भी ग्लोइंग और जवां नजर आती है।

1. हाइड्रेशन है जरूरी

करीना कपूर की डाइटिशियन का कहना है कि उनके स्किन केयर रूटीन का सबसे पहला स्टेप है हाइड्रेशन। वो दिन में भर में खूब सारा पानी पीती हैं। पानी पीने के लिए रुजुता दिवेकर प्यार लगने का इंतजार बिल्कुल भी नहीं करती हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए वो दिनभर थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीती रहती हैं। किसी भी स्थिति में वो पानी पीना न भूले, इसके लिए वो 1 पानी की बोतल को हमेशा पास रखती हैं। इससे उनकी नजर पानी की बोतल पर जाती रहती है और उन्हें पानी पीना हमेशा याद रहता है।

2. टाइम पर सोना

रुजुता ने बताया कि वह हर रात 9.30-10 बजे के बीच सोने चली जाती हैं। रात को समय पर सोने का उनका एक दिन का नहीं बल्कि पूरे साल का एक ही रूटीन है। अगर किसी प्रकार की इमरजेंसी या कोई बड़ा इवेंट हो तभी वो रात में देर तक जागती हैं। वरना वह साढ़े 9 से 10 के बीच हर दिन सो जाती हैं। सही समय पर सोने से बॉडी और स्किन को पूरा आराम मिलता है। इससे अगले दिन सुबह चेहरे पर चमक बनी रहती है।

3. एक्सरसाइज

डाइटिशियन बताती हैं कि हेल्दी स्किन के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है, वो न सिर्फ इस बात को मानती हैं बल्कि फॉलो भी करती हैं। उन्होंने कहा कि वो हर सुबह 9 बजे के पहले वह अपना वर्कआउट कंप्लीट कर लेती हैं। बिना एक्सरसाइज किए उनके दिन की शुरुआत नहीं होती है। एक्सरसाइज करने से आप फिजिकली एक्टिव रहते हैं। इसका सीधा असर आपके चेहरे और बालों पर दिखता है।

4. स्किन रूटीन के वीडियो को कहती हैं ना

रुजुता दिवेकर बताती हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वो फालतू के स्किन केयर रूटीन बताने वाले वीडियो नहीं देखती हैं। कोई एंटी एजिंग प्रोसेस बताने वाले या अपनी उम्र से 20 साल कम दिखने का दावा करने वाली स्किन केयर रूटीन बताने वाले वीडियोज वो कभी नहीं देखती हैं।

Highlights

  • रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर स्किन केयर रूटीन बताया है।
  • रुजुता ड्राइडेशन को ग्लोइंग स्किन का सीक्रेट मानती हैं।
  • रुजुता रात को 9 बजे तक सो जाती हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source