15 से 20 रुपए में दूर करें काले घेरे, Dark Circles के लिए नहीं पड़ेगी महंगे क्रीम की जरूरत

Kheere se Kale Ghere Kaise Mitaye: खीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आंखों के नीचे के काले घेरों को मिटाने में भी असरदार होता है। यह त्वचा को ठंडक भी पहुंचाता है।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : March 2, 2026 5:50 PM IST

Cucumber for Dark Circles: आंखों के नीचे काले घेरे एक आम समस्या है, जिससे आजकल ज्यादातर लोग परेशान हैं। आंखों के नीचे के काले घेरे, त्वचा की खूबसूरती को कम कर देते हैं और यह त्वचा की रंगत पर भी असर डालते हैं। ज्यादातर लोग काले घेरों को छुपाने के लिए कंसीलर और फाउंडेशन का उपयोग करते हैं। लेकिन, ये मेकअप प्रोडक्ट्स काले घेरे मिटाते नहीं है, सिर्फ कुछ समय के लिए छिपा देते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो नेचुरली चेहरे के काले घेरों को मिटाने में असरदार हो। साथ ही, आपको ज्यादा खर्चा भी न करना पड़े। ऐसे में आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरा आपको 15 से 20 रुपए में आसानी से मिल जाता है और यह काले घेरों को मिटाने में भी असरदार होता है।

खीरा, काले घेरे मिटाने में कैसे असरदार है?

खीरे में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसमें विटामिन के, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो काले घेरों को मिटाने में असरदार होते हैं। इसलिए अगर आपके काले घेरे हैं, तो खीरे का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। यह आंखों की सूजन को कम करता है और रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है। खीरे को आंखों पर लगाने से, त्वचा हाइड्रेट रहती है और ठंडक मिलती है।

काले घेरे मिटाने के लिए खीरा कैसे इस्तेमाल करें?

काले घेरे मिटाने के लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे को, काले घेरे मिटाने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है।

  • इसके लिए आप ठंडे खीरे के स्लाइस लें और इन्हें बंद आंखों पर रखें।
  • 10 से 15 मिनट बाद खीरे को आंखों से हटा लें।
  • आप चाहें तो खीरे के रस को भी रूई की मदद से अंडर-आई एरिया पर लगा सकते हैं।
  • खीरा त्वचा को शांत करके सूजन कम करने में मददकरता है।
  • खीरा त्वचा को हाइड्रेट करता है और काले घेरों को कम करने में असरदार होता है।

आंखों पर खीरा लगाने के फायदे

  • खीरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह आंखों के काले घेरों को मिटाने में भी असरदार होता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं और काले घेरों को कम करते हैं।
  • खीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो आंखों की सूजन और चेहरे की पफीनेस को कम करते हैं।

Highlights:

  • काले घेरे मिटाने के लिए महंगे क्रीम्स की जरूरत नहीं है।
  • काले घेरे मिटाने के लिए आप खीरे का उपयोग कर सकते हैं।
  • खीरे में पानी ज्यादा होता है, जिससे स्किन हाइड्रेटेड भी रहती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source