
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : August 7, 2025 5:00 PM IST
Hair Loss
Fenugreek Seeds For Hair : मेथी किचन में रखा एक खास तरह का मसाला है। इसका प्रयोग न सिर्फ खाने के स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि कई तरह की आयुर्वेदिक औषधि को तैयार करने के लिए भी इसका प्रयोग होता है। यह बालों के विकास को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है। इस बात के कुछ प्रमाण हैं कि मेथी बालों का झड़ना रोक सकती है। इसके साथ ही यह बालों की तमाम तरह की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। यह आपके बालों की चमक को बढ़ाने के साथ-साथ बालों की वॉल्यूम को भी अच्छा कर सकता है। आइए जानते हैं बालों में किस तरह लगाएं मेथी के दानें?
बालों की ग्रोथ और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी के बीजों से तैयार पेस्ट लगा सकते हैं। इसे लगाने के लिए सबसे पहले दो चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें। इसके बाद सुबह इसे तब तक ब्लेंड करें, जब तक आपको एक चिकना पेस्ट न मिल जाए। अब इस पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें और फिर बालों को साफ कर लें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। वहीं, झड़ते हुए बालों से छुटकारा मिल सकेगा।
झड़ते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए मेथी का मास्क प्रभावी हो सकता है। इसे तैयार करने के लिए मेथी का पेस्ट तैयार करें, इसमें इसमें 2 छोटे चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह बालों को मजबूती प्रदान करने में असरदार साबित हो सकता है।
बालों की ग्रोथ और झड़ते बालों की परेशानी को कम करने के लिए मेथी और नारियल तेल का मिश्रण काफी प्रभावी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए आधा कप नारियल का तेल लें, इसमें 2 छोटे चम्मच मेथी के दाने डालें और अच्छी तरह उबालें। अब इस तेल को ठंडा होने दें और फिर फिर छानकर स्कैल्प पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल काफी चमकदार होंगे और बालों की ग्रोथ काफी अच्छी होगी।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।