बालों को झड़ने से बचाएंगे ये 4 उपयोगी जूस

मानसून के सीजन में बालों के गिरने की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। आप कुछ घरेलू उपचार को आजमाकर देखिए। हम आपको कुछ ऐसे जूस (juices that fight hair fall) के बारे में बता रहे हैं, जो बालों का गिरना बंद कर देंगे और बालों को हेल्दी और चमकीले भी बनाएंगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 31, 2020 10:13 PM IST

Juices that fight hair fall: घने, काले, लंबे और मजबूत बाल हर महिला की ख्वाहिश होती है। लेकिन, आजकल अधिकतर लोग बालों के गिरने की समस्याओं (Hair Fall) से परेशान हैं। बाल अब कम उम्र में ही लोगों के गिरने शुरू हो जाते हैं, जिसकी वजह से उनका सिर खाली और गंजा नजर आने लगता है। कम उम्र में गंजेपन का शिकार ना सिर्फ पुरुष होते हैं, बल्कि महिलाएं भी हो रही हैं। आप कई तरह के शैम्पू, हेयर ऑयल, हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे, ताकि बाल गिरने बंद हो जाएं। लेकिन, लाख कोशिशों के बावजूद भी बाल टूटते-गिरते रहते हैं।

मानसून के सीजन में बालों के गिरने की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। आप कुछ घरेलू उपचार को आजमाकर देखिए। हम आपको कुछ ऐसे जूस (juices that fight hair fall) के बारे में बता रहे हैं, जो बालों का गिरना बंद कर देंगे और बालों को हेल्दी और चमकीले भी बनाएंगे। यह जूस पीना नहीं है, बल्कि स्कैल्प पर लगाना है।

बालों को झड़ने से बचाएंगे ये उपयोगी जूस (juices that fight hair fall)

1.प्याज का जूस

बालों को झड़ने से रोकने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए प्याज का रस लाभकारी होता है। गुलाब जल में प्याज का रस मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करने से बालों का झड़ना कम होता है और बाल जड़ों से मजबूत (Juices that fight hair fall in hindi) बनते हैं।

2. लहसुन का जूस

लहसुन के रस में सल्फर होता है जो कि बालों को झड़ने से रोकता है। लहसुन का जूस निकालें (juices that fight hair fall) और स्कैल्प पर लगाएं जिससे बाल खूबसूरत और जड़ों से मजबूत बनते हैं।

3. पालक का जूस

पालक के जूस में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम और पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जो कि बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं। बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए जड़ों और स्कैल्प पर पालक का रस जरुर लगाएं।

4. गाजर का जूस

गाजर के जूस में बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में होता है। इस जूस से स्कैल्प में मसाज करने से बालों को पोषण मिलता है और बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं।

Hair Care in Monsoon: मानसून में बालों के गिरने से हैं परेशान, इस समस्या से ऐसे पाएं निजात

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से होने वाले फायदे