Juhi Chawla Hair Care Tips: जूही चावला की तरह चाहते हैं बाल, अपनाएं उनका ये आसान सा टिप्स

कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप भारत में तेजी से फैल रहा है। इसलिए अधिकतर लोग अपने घरों में कैद (Lockdown) होकर कई तरह के काम कर रहे हैं। ताकि वे घर में खुद को स्वस्थ (Lockdown Effect) रख सकें। इसी कड़ी में जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी अपने फैंस को एक टिप्स शेयर किया है। हाल ही जूही लंदन से वापस आईं हैं। इसलिए वे अपने परिवार के साथ क्वारंटीन में रह रही हैं। इस दौरान वह वही कर रही हैं जिसे वह प्यार करती हैं, जो है ऑर्गेनिक चीजों का उपयोग करते हुए रहना।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 1, 2020 9:31 AM IST

Juhi Chawla Hair Care Tips: कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप भारत में तेजी से फैल रहा है। इसलिए अधिकतर लोग अपने घरों में कैद (Lockdown) होकर कई तरह के काम कर रहे हैं। ताकि वे घर में खुद को स्वस्थ (Lockdown Effect) रख सकें। इसी कड़ी में जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी अपने फैंस को  हेयर केयर टिप्स (Juhi Chawla Hair Care Tips) शेयर किया है। हाल ही जूही लंदन से वापस आईं हैं। इसलिए वे अपने परिवार के साथ क्वारंटीन में रह रही हैं। इस दौरान वह वही कर रही हैं जिसे वह प्यार करती हैं, जो है ऑर्गेनिक चीजों का उपयोग करते हुए रहना।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में, जूही ने किचन की मदद से सीधे और स्वस्थ बाल पाने का तरीका साझा किया। उन्होंने लिखा, "मेरा नया प्रयोग.. !! रोज सुबह मेथी के बीज.. !!! मैं घने बाल पाने के लिए तैयार हूं।"

View this post on Instagram

My new experiment ..!! Methi seeds every morning ...!!! I am determined to have thick hair ... 😈☝️😄

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla) on

कई लोगों को उनका यह नुस्खा उपयोगी लगा और उन्होंने कहा कि वे इसे आजमाएंगे भी। कई दूसरे लोगों ने अपना नुस्खा भी कमेंट सेक्शन में साझा किया।

Beauty Tips: एक्ट्रेस जैसी चाहिए खूबसूरती, तो इन नियमों का करें पालन

पूर्व ब्यूटी क्वीन अक्सर अपने स्टारडम का इस्तेमाल पर्यावरण की रक्षा और हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक अच्छी धरती बनाने के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए करती रहती हैं।

यहां तक कि जूही ने अपने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के उस पोस्ट को दर्शाया, जहां उन्होंने महंगे व्यक्तिगत सौंदर्य उत्पादों को त्याग कर रसोई घर में उपलब्ध ऑर्गेनिक चीजों को अपनाने की बात कही।

बता दें कि कोरोन वायरस के कहर के चलते पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इसलिए सभी एक्टर और एक्ट्रेस अपने घरों में कैद है। कई बॉलीवुड कलाकार अपने घरों में रहकर अपने फैंस के लिए टिप्स शेयर करते रहते हैं। बहुत से एक्ट्रेसेस ने अबतक लोगों के लिए फिटनेस टिप्स शेयर किया, ताकि लोग अपने घरों में कैद होकर भी खुद को फिट रख सकें।

Yami Gautam Beauty Tips: जानिए यामी गौतम की खूबसूरती का राज, घर पर ही तैयार करें ये प्रॉडक्ट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source