Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
एक्ज़िमा और ड्राईनेस जैसी स्किन प्रॉब्लम्स के लिए जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) को एक अच्छी रेमेडी माना जाता है। जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil Benefits),को ब्यूटी इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है। इसकी कई वजहें है।
यह एक इसेंशियल ऑयल है जो, आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है। त्वचा को मॉश्चराइज़ करने के अलावा यह स्किन को हाइड्रेटेड रखता है। रोज़ाना जोजोबा ऑयल लगाने से चेहरे के एक्ने और पिम्पल्स की समस्या खत्म हो जाती है। स्किन के अलावा, जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil) बालों को भी हेल्दी बनाता है।
यह भी पढ़ें- मसल्स पेन से राहत और ग्लोइंग स्किन जैसे कई फायदे मिलेंगे, जब गुनगुने पानी से नहाएंगे आप।
एटीं-सेप्टिक गुणों से भरपूर जोजोबा ऑयल एक्ने और पिम्पल्स से राहत दिलाता है। यह पोर्स में फंसी गंदगी को साफ करता है, पिम्पल्स ठीक करता है। इसके अलावा, एक्ने के मार्क्स भी जोजोबा ऑयल से कम हो जाते हैं।
त्वचा जोजोबा ऑयल (Jojoba Oil Benefits) को आसानी से सोख लेती है। त्वचा को कोमल बनाकर यह स्किन को ग्लो देती है। जोजोबा ऑयल स्किन पर होने वाली इरिटेशन और जलन से भी राहत दिलाती है।
यह बालों को मॉश्चराइज़ करता है। इस तरह, जोजोबा ऑयल बालों को नर्म-मुलायम बनाता है। यही नहीं डैंड्रफ से परेशान लोगों के लिए जोजोबा ऑयल एक अच्छी नैचुरल रेमेडी भी है।
जिन लोगों को केमिकल वाले मेकअप रिमूवर से परेशानी है। उनके लिए, जोजोबा ऑयल एक नैचुरल मेकअप रिमूवर का काम करता है। खासकर, सेंसेटिव स्किन वालों के लिए मेकअप रिमूवर के तौर पर जोजोबा ऑयल एक अच्छा ऑप्शन है।
यह भी पढ़ें- Dry Hands: सर्दियों में हाथ हो जाएं जब बहुत ड्राई, तो आज़माएं ये नैचुरल रेमेडिज़।