50 की उम्र में 20 का दिखने के लिए सर्दियों में लगाएं ये 2 फेसपैक, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

Homemade Skin Tightening Face Pack : सर्दियों में चेहरे पर होने वाली झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए आप घर पर तैयार फेसपैक का प्रयोग कर सकते हैं। इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Updated : January 9, 2025 9:29 AM IST

Natural Skin Tightening Face Pack : आज के समय में हर व्यक्ति अपनी स्किन को जवां और खूबसूरत बनाना चाहता है, इसके लिए वे कई तरह के प्रयास भी करते हैं। मुख्य रूप से केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स जैसे-  फेसपैक, सीरम, क्रीम इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, स्किन को नुकसान होने की भी संभावना होती है। ऐसी स्थिति में आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करें। नैचुरल प्रोडक्ट्स के प्रयोग से स्किन को नुकसान होने का खतरा कम रहता है। वहीं, आपकी स्किन भी सुरक्षित रहती है। चेहरे पर बढ़ती झुर्रियों की बात करें, तो इस स्थिति में भी आप कुछ नैचुरल फेसपैक का प्रयोग कर सकते हैं। इन नैचुरल फेसपैक से न सिर्फ स्किन की झुर्रियां कम होंगी, बल्कि यह स्किन का रुखापन, स्किन की इलासिटी और काले धब्बों को भी कम करने में प्रभावी हो सकती हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन पर होने वाली झुर्रियों को कम कैसे करें?

स्किन को टाइट करे पपीते का फेसपैक - Skin tightening With Papaya Facepack

पपीते में एक खास तरह का एंजाइम होता है, जिसे पपेन कहते हैं। यह शरीर की स्किन की अशुद्धियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है। अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड के साथ इस्तेमाल किए जाने पर पपिन एक बेहतरीन एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है और स्किन से डेड सेल्स को बाहर करने में प्रभावी हो सकता है। इतना ही नहीं, पपीते में लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बढ़ती उम्र की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • एक कप कटा हुआ कच्चा पपीता
  • शहद - 1 बड़ा चम्मच
  • नींबू -1 बड़ा चम्मच

विधि

कटे हुए पपीते को मैश करें और उसमें नींबू का रस और शहद को मिलाकर अच्छी तरह से पेस्ट तैयार कर लें। तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए मालिश करें। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। जब फेस मास्क पूरी तरह सूख जाए, तो इसे गुनगुने पानी से धो लें।

एलोवेरा स्किन टाइटनिंग फेस पैक - Aloe Vera Skin Tightening Face Pack

स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप एलोवेरा का प्रयोग कर सकते हैं। यह आपकी स्किन के ढीलेपन को दूर कर सकता है। दरअसल, एलोवेरा में न सिर्फ मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, बल्कि यह विटामिन ए और सी का काफी अच्छा सोर्स होता है होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट और पानी की भी इसमें अच्छी मात्रा होती है। एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो घाव, लालिमा, जलन को शांत कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • एलोवेरा जेल - 1 बड़ा चम्मच
  • अंडे का सफेद भाग - 1

अंडे के सफेद भाग को एक कटोरे में लें और तब तक फेंटें जब तक वह फूला हुआ न हो जाए। अब अंडे के सफेद भाग में एलोवेरा जेल डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपनी गर्दन और चेहरे पर लगाएं। मास्क को कम से कम 40 मिनट तक सूखने दें। इसे पानी से धो लें और अपने चेहरे को साफ तौलिये से थपथपाकर सुखा लें। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source