
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Jaya Bachchan Hair Care secrets: हेल्दी, काले और प्रॉब्लम-फ्री बालों के लिए दादी-नानी के नुस्खों (Dadi-Nani ke nushke) की मदद भारतीय महिलाएं हमेशा से लेती रही हैं। बालों में नेचुरल और आयुर्वेदिक चीजें लगाने और खाने-पीने के कई तरीके प्रचलित हैं। ऐसा ही एक तरीका अपनाती रहीं हैं दिग्गज अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन भी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) के पॉडकॉस्ट में जया बच्चन ने बताया कि वे बालों में प्याज का रस लगाती थीं। श्वेता बच्चन ( Shweta Bachchan) और जया बच्चन (Jaya Bachchan Hair care secrets) ने प्याज का रस लगाने और उससे जुड़ी कुछ मजेदार बातें भी इस पॉडकास्ट में बतायीं।
View this post on Instagram
प्याज का रस इन दिनों हेयर केयर प्रॉडक्ट्स में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। प्याज के रस और प्याज के छिलकों के पानी से बालों को धोने की सलाह भी कई सलून्स में दी जाती है क्योंकि प्याज को बालों के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। बालों की अलग-अलग प्रॉब्लम्स जैसे हेयर फॉल,डैंड्रफ (dandruff) और हेयर थिनिंग के लिए भी (home remedies for hair thinning problem) बालों में प्याज के रस वाले शैम्पू और तेल बाजार में अब आसानी से दिख जाते हैं। आइए जाने बालों में प्याज लगाने के फायदे (Benefits of applying onion juice in hair) क्या हैं-