
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : October 9, 2025 4:19 PM IST
Jawed Habib shares healthy hack to stop hair fall : आजकल की लाइफस्टाइल में बालों की सही देखभाल करना एक बड़ी चुनौती बन गई है। धूल, प्रदूषण, स्ट्रेस और गलत हेयर केयर रूटीन की वजह से बाल झड़ना, डैंड्रफ, दोमुंहे बाल और स्कैल्प की समस्याएं आम हो गई हैं। भारत के जाने-माने हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने बालों की हेल्थ को बेहतर बनाए (Jawed Habib ne Batya Balo Ko Lambe Karne ka Tarika) रखने के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स शेयर किए हैं। अगर इन बातों को आप अपनी डेली रूटीन में अपनाते हैं तो बालों की लगभग सभी सामान्य परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।
जावेद हबीब के अनुसार, बालों में तेल लगाना फायदेमंद तो है लेकिन अगर इसे सही तरीके से न किया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। बालों में तेल को हमेशा गुनगुना करके लगाएं। स्कैल्प में हल्के हाथों से मसाज करें, जोर से रगड़ें नहीं। तेल को 30–45 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर माइल्ड शैंपू से धोएं। रातभर तेल लगाकर छोड़ने से स्कैल्प ब्लॉकेज हो सकता है।
कई लोग सोचते हैं कि रोज बाल धोने से वे ज्यादा क्लीन रहेंगे, लेकिन जावेद हबीब के अनुसार, रोज शैंपू करना बालों की नेचुरल नमी को छीन लेता है। बालों को लंबा और घना बनाने के लिए सप्ताह में 2 बार बालों को धोना पर्याप्त है। बालों को धोने के लिए हमेशा सल्फेट-फ्री और केमिकल-फ्री शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।
बाल धोने के बाद तौलिए से जोर से रगड़ने से बाल टूटने लगते हैं। बालों को धोने के बाद हल्के हाथ से निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकालें। हार्श कपड़े की बजाय माइक्रोफाइबर टॉवेल या कॉटन टी-शर्ट से बाल सुखाना सबसे अच्छा तरीका है।
जावेद हबीब मानते हैं कि बालों पर जितना कम केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल होगा, उतना बेहतर होगा। हीना, आंवला, रीठा, शिकाकाई और दही जैसे घरेलू नुस्खे बालों के लिए बेहद अच्छे हैं। हेयर मास्क हफ्ते में एक बार लगाएं ताकि बालों को डीप कंडीशनिंग मिल सके। हेयर स्प्रे और जेल जैसे स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
बालों को लंबा बनाने के लिए ऑयलिंग सबसे जरूरी है।
बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए सप्ताह में 2 बार से ज्यादा शैंपू न करें।
बालों के लिए केमिकल्स नहीं बल्कि प्राकृितक चीजों को अपनाएं।