Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Jatamansi Benefits for White Hair : आजकल बालों के सफेद होने की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। कम उम्र के लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में सफेद बालों को तुरंत काला करने के लिए लोग डाई का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यह थोड़ा खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, किसी भी तरह की डाई केमिकल से भरपूर होती है, जो बालों को काला तो कर देती है, साथ ही साथ उन्हें कमजोर भी बना देती है। खैर, यहां हम आपको एक ऐसी जड़ी-बूटी के बारे में बताने जा रहे है, जो नेचुरली बालों को काला करने का काम करती है।
बता दें कि इस जड़ी-बूटी का नाम है जटामांसी, जिसे स्पाइकेनार्ड ( Spikenard in Hindi) भी कहा जाता है। यह बालों औक स्कैल्प के लिए बेहद जादुई होती है, क्योंकि यह बालों को नेचुरली काला तो करती ही है। साथ ही उन्हें झड़ने से भी रोकती है और उन्हें जड़ों से पोषण देती है। सिंथेटिक सीरम और महंगे ग्रोथ ऑयल से भरे बाजार में जटामांसी सचमुच आपके बालों को मजबूत बनाती है। तो अगर आप ऐसे हेयर ऑयल की तलाश में हैं, जो आपके बालों को तेजी से बढ़ाए और मजबूत बनाए, जो आप जटामांसी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जब जटामांसी के तेल को बालों के रोम में लगाया जाता है, तो यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। साथ ही हेयर ग्रोथ को बढ़ाता है। यह समय से पहले बालों को सफेद होने से भी रोकता है, बालों में चमक लाता है और कमज़ोर व पतले बालों को मज़बूत बनाता है।
जटामांसी के तेल को हेयर वॉश से एक-दो घंटा पहले या फिर पूरी रात लगे रहना देना चाहिए। बालों की जड़ों की मालिश करने से सिर्फ4-5 हफ्तों में आपको रिजल्ट मिलना शुरू हो जाएगा।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।