बुढ़ापे से बचने का एक अच्छा तरीका-जापानी फेस योग!

इस तरीके से चेहरी की फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी कम होती हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : October 12, 2017 12:40 PM IST

आपके शरीर की तरह, आपका चेहरा भी कई मांसपेशियों से बना हुआ है और उन्हें फिट रखने के लिए कठोर कसरत की आवश्यकता होती है। चेहरे की एक्सरसाइज उसकी बनावट और बुढ़ापे को रोकने में मदद कर सकता है। आप आपके चेहरे की मांसपेशियों की स्ट्रेचिंग कर उसे बोटॉक्स या प्लास्टिक सर्जरी जैसे ख़तरनाक तरीकों से भी बचा सकते हैं। रोज़ाना बस कुछ ही मिनटों में आप जापानी फेस योग की प्रैक्टिस से काफी यंग दिख सकते हैं।

इस तरीके से चेहरे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है, जो तनाव और लगातार खिंचाव के कारण चेहरे पर दिखायी देती हैं। इसके अलावा, इस तकनीक में रक्त का संचार बढ़ाने के लिए एक्यूप्रेशर का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे शरीर की एनर्जी बढ़ जाती है, सिरदर्द और तनाव कम हो जाता है। इन तरीकों के संयोजन से अच्छे नतीजे देखने मिलते हैं और आप जवान दिखते हैं। फेस योग एक्सपर्ट मानसी पांडे ने हमारे साथ शेयर कीं कुछ फेस योग ट्रिक्स जो आपको इस बेमिसाल योग के फायदे दिलाने का पूरा काम करेंगी।

यम्मी फेस: अपना मुंह खोलें, जीभ बाहर निकालें और जीभ को बायीं तरफ से दाएं घुमाएं। एक मिनट दोहराएं।

तनाव को कम करें: अपनी आंखों को बंद करें और फिर अपने मुंह को एक बड़े ओ (O) के आकार में खोलें। इसी मुद्रा में पहले मुस्कुराएं और फिर मुंह लटका लें। 5-6 बार आपको ऐसा करें।

एंटी-गॉबल नेक: अपनी गर्दन को पीछे की तरफ ले जाएं, ऊपर की तरफ देखें और होंठो को सिकोड़कर पाउट करें। इसे 5-6 बार दोहराएं।

लिप सूमो: मान लें कि आपके मुंह में पानी है और फिर आप उसे निगल जाएं। 8-10 बार ऐसा करें।

चिकबोन लिफ्ट: अपना मुंह खोलें और मुस्कुराएं। अब अपनी पहली उंगली की मदद से अपने गाल के ऊपरी हिस्से या चिकबोन्स को ऊपर ले जाएं। एक मिनट के लिए ऐसा करते रहें।

किसी भी अन्य फिटनेस वर्कआउट की तरह आपको लगातार इसका अभ्यास करते रहना है, तभी आपको अच्छे नतीजे दिख सकेंगे। तो आगे बढ़ो, अपनी जीभ बाहर निकालो और अपने पाउट बनाओ। हम उम्मीद करते हैं कि आपका चेहरा खूबसूरत बने और हमेशा उसपर एक सुंदर-सी मुस्कान सजे। साथ ही, नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बताएं कि यह फेस योगा एक्सरसाइज आपके कितने काम आयी।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Shutterstock Images.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source