... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : February 9, 2021 3:11 PM IST
10 से 12 रुपये में मिलने वाली ये 4 चीजे हैं जाह्नवी कपूर के हेयर और स्किन ब्यूटी रूटीन का हिस्सा, ऐसे यूज करने पर मिलता है फायदा
फिल्म जगत में बहुत कम अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं और उन्हीं में से एक हैं जाह्नवी कपूर। जी हां, कपूर खानदान का एक और सितारा, जो अपने लुक्स और स्टाइल के लिए चर्चा में रहता है। बात करें मौजूदा वक्त में खूबसूरत अभिनेत्रियों की तो जाह्नवी का नाम इस गिनती में शामिल होता है। उनके फैंस अक्सर इस बात को लेकर हैरान रहते हैं कि कैसे बिना मेक-अप के जाह्रवी इतनी सुंदर दिखाई देती हैं। जाह्रवी की खूबसूरती हम सभी को उनकी मां और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की याद दिलाती हैं। श्रीदेवी भी अपने जवानी के दिनों में बेहद सुंदर दिखाई देती थीं।
श्रीदेवी जिस तरह अपनी स्किन का ख्याल रखती थीं, ठीक उसी तरह जाह्ववी भी घरेलू नुस्खों को तरजीह देती हैं और खूबसूरत दिखने के लिए घर में रखी चीजों का ही इस्तेमाल करती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे बॉलीवुड जगत की ये उभरती हुई सितारा अपनी खूबसूरती को बरकरार रखती है और कैसे घरेलू नुस्खे आपकी इसमें मदद कर सकते हैं। इन नुस्खों को करने के लिए आपको बाहर से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है आप सिर्फ घर में रखी चीजों के ही इस्तेमाल से अपनी खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं।
जाह्रवी अपनी मां श्रीदेवी की ही तरह अपने फेस पर इंस्टेंट ग्लो या खूबसूरत दिखने के लिए सभी प्रकार के प्राकृतिक उत्पादों का प्रयोग करने में विश्वास रखती हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने ब्यूटी हैक्स के बारे में खुलासा किया है। जाह्रवी ने बताया कि वे घर में रखे हुए फल जैसे पपीता, संतरा और तो और तरबूज को अपने फेस पर लगाने में विश्वास रखती हैं क्योंकि ये उनके चेहरे को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में मदद करता है।
जाह्रवी कहती हैं कि फेस पर एवोकेडो का प्रयोग ढलती स्किन या फिर यूं कहें कि एजिंग स्किन से लड़ने में मदद करता है। एवोकेडो में मौजूद एंटीऑकसीडेंट गुण एजिंग को रोकते हैं। जाह्नवी के मुताबिक, जिन फलों में विटामिन सी मौजूद होता है, वह आपकी स्किन को जवां बनाए रखने और सभी प्रकार के मुक्त कणों को दूर कर कोलेजन को बनाए रखने में मदद करता है, जिसके कारण आपकी स्किन साफ और चमकती हुई दिखाई देती है।
जैसे जाह्नवी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करती हैं ठीक उसी तरह वह अपने बालों के लिए इन्हीं चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जो काफी उम्दा होते हैं। ये उनके हेयर हेल्थ को दुरुस्त रखता है। जाह्रवी मेथी के बीज, आंवला, अंडे जैसे देसी नुस्खों का प्रयोग करती है, जो उनके बालों में चमक प्रदान करता है। ये सभी चीजें डैंड्रफ को हटाने में मदद करती हैं और बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करती हैं।