जबरदस्‍त एंटीएजिंग है गुड़, ऐसे करें इस्‍तेमाल

गुड़ सिर्फ त्वचा पर निखार ही नहीं लाता, यह आपकी त्वचा पर झुर्ऱिया पड़ने से भी रोकता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : September 8, 2018 12:55 PM IST

गुड़ में कई तरह के आवश्यक मिनरल्स और विटामिन होते हैं, जो त्वचा के लिए प्राकृतिक क्लींजर जैसा काम करते है। ये शरीर को अंदर से साफ रखते है,जिससे त्वचा पर ग्लो आता है। शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में भी गुड़ सहायक होता है। गुनगुने पानी या फिर चाय में शक्कर की जगह गुड़ मिलाकर रोज़ाना पिएं  और फिर कुछ ही समय में इसका प्रभाव आपकी त्वचा पर दिखने लगेगा।

मुंहासों की समस्या

महिलाएंं अक्सर मुंहासों की समस्या से परेशान रहती है। अगर आपको भी यही समस्या है तो गुड आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक छोटा-सा टुकड़ा गुड़, टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकी भर हल्दी और थोड़ी गरम ग्रीन-टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें। इससे मुंहासों की समस्या जल्दी ही दूर हो जाएगी। रोजाना गुड़ खाने से आपके चेहरे के काले धब्बे और पिंपल्स आदि साफ होने लगते हैं।

यह भी पढ़ें-घर में बनाएं नेचुरल स्‍क्रब, पंखुड़ी से मुलायम हो जाएंगे होंठ

झुर्ऱिया को भी रोकता है

गुड़ सिर्फ त्वचा पर निखार ही नहीं लाता, यह आपकी त्वचा पर झुर्ऱिया पड़ने से भी रोकता है, जिससे आप लंबे समय तक जवान दिखते हैं। गुड़ में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री-रैडिकल्‍स से लड़ने में सहायता करता है। इसलिए अगर आप रोज़ाना गुड़ का सेवन करेंगी तो यग आपकी झुर्ऱियों को रोकने में मदद करेगा। गुड़ का सेवन मूड को भी अच्छा रखता है।

यह भी पढ़े-जानें लिपस्टिक कैसे पहुंचा रही है आपकी सेहत को नुकसान

टॉक्स‍िन्स को बाहर करता है

हमारे शरीर का खून अगर साफ होता है तो स्किन- प्रॉब्लम्स अपने आप कम हो जाएगी। गुड़ रक्त से हानिकारक टॉक्स‍िन्स को बाहर कर, त्वचा की सफाई में मदद करता है, और रक्त संचार भी बेहतर करता है। खून साफ होने से शरीर पर फोड़े-फुंसी भी नहीं होंगे। इसलिए रोज़ गुड़ का सेवन ज़रूर करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source