... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : January 31, 2019 7:52 PM IST
आपके शरीर का सबसे सेंसेटिव पार्ट आपकी आंखें होती हैं। इनके आसपास की त्वचा भी इतनी ही संवेदनशील होती है। अगर आप भी कर रहीं हैं अभी तक शरीर के इस एरिया के प्रति लापरवाही, तो जानें इसकी संवेदनशीलता के बारे में। ©Shutterstock.
एजिंग के साइन सबसे पहले आंखों के आसपास नजर आते हैं। इसलिए बहुत सी महिलाएं आंखों के मेकअप पर ही सबसे ज्यादा ध्यान देती हैं। पर क्या आप जानती हैं कि आपके शरीर का सबसे सेंसेटिव पार्ट आपकी आंखें होती हैं। इनके आसपास की त्वचा भी इतनी ही संवेदनशील होती है। अगर आप भी कर रहीं हैं अभी तक शरीर के इस एरिया के प्रति लापरवाही, तो जानें इसकी संवेदनशीलता के बारे में। ताकि अपनी आंखों के साथ-साथ आंखों के आसपास की त्वचा का भी ख्याल रख सकें।
यह भी पढ़ें - करवाना चाहती हैं परमानेंट हेयर रिमूविंग, तो जान लें इस प्रक्रिया के बारे में
संवेदनशील होता है यह हिस्सा
आंखों के आसपास की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है इसलिए इसका विशेष ख्याल रखना पड़ता है। आंखों के आसपास की त्वचा हमारे शरीर के अन्य हिस्सों की त्वचा से बहुत ज्यादा पतली होती है। इसी त्वचा पर सबसे पहले डार्क सर्कल्स (काले घेरे), फाइन लाइन्स और आई बैग बनते हैं, जिसकी वजह से आप अपनी उम्र से बड़े नजर आते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आंखों के पास की नाजुक त्वचा का ख्याल आप किस तरह रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो इन बातों को कभी न भूलें
मेकअप करते समय ध्यान रखें ये बातें
महिलाएं या पुरुष जब आंखों के आसपास की त्वचा पर कोई मेकअप प्रोडक्ट लगाएं या हटाएं, तो सावधानी बरतें। चूंकि आंखों के आसपास की त्वचा सेंसिटिव होती है इसलिए इसे बहुत हल्के हाथों और मुलायम रूई या कपड़े से ही साफ करें। अगर आप इस त्वचा को रगड़कर साफ करते हैं, तो इससे त्वचा पर फाइन लाइन्स बन जाती हैं।
यह भी पढ़ें – सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है गलत इनर वियर का चयन
धूप से बचाएं आंखों के आसपास की त्वचा
सर्दी हो या गर्मी, धूप में निकलने से पहले आपको त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। धूप की हानिकारक किरणों का सबसे ज्यादा प्रभाव आंखों के आसपास की त्वचा पर ही पड़ता है इसका कारण यह है कि यह त्वचा बहुत पतली होती है। अगर धूप कड़ी है, तो सनस्क्रीन लगाने के साथ-साथ आपको सनग्लासेज भी जरूर पहनने चाहिए। ये दोनों धूप की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा की रक्षा करते हैं।
पूरी नींद लें
आपने देखा होगा कि जिस दिन आपकी नींद पूरी नहीं होती है या आप देर रात तक जागते हैं, आंखों के आसपास हल्की सी सूजन और कालापन आ जाता है। इसका कारण यह है कि नींद पूरी न होने से आंखों के आसपास की त्वचा प्रभावित होती है। इसलिए आपको अपनी नींद जरूर पूरी करनी चाहिए।
धूम्रपान और एल्कोहल छोड़ें
जो लोग सिगरेट, बीड़ी या अन्य तरह के धूम्रपान के आदी होते हैं, उनके आंखों के आसपास की त्वचा जल्दी काली दिखने लगती है और चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां नजर आने लगती हैं। इसलिए अगर आपको अपने आप को लंबे समय तक स्वस्थ और खूबसूरत रखना है, तो धूम्रपान और एल्कोहल की आदतों को छोड़ना चाहिए। धूम्रपान आपके लिए बहुत हानिकारक है।