क्या चेहरे पर बर्फ लगाना सेफ है? एक्सपर्ट से जानें

Ice Benefits for Face: कई लोग चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, क्या चेहरे पर बर्फ रगड़ना सुरक्षित होता है? आइए, जानते हैं-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : August 20, 2025 11:22 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Mohna Chauhan

Ice for Face: आजकल कई लोग निखार बढ़ाने और पफीनेस कम करने के लिए चेहरे पर बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। कई सेलेब्स को भी चेहरे पर बर्फ का प्रयोग करते हुए सोशल मीडिया पर देखा गया है। इतना ही नहीं, सेलेब्स चेहरे पर बर्फ रगड़ने के अनगिनत फायदे भी बताते हैं। बर्फ लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है और स्किन ग्लो करती है। बर्फ लगाने से त्वचा की सूजन में भी आराम मिलता है। लेकिन, क्या चेहरे पर ग्लो के लिए बर्फ लगाना सुरक्षित होता है? आइए, प्रकाश हॉस्पिटल की निदेशक और स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. मोहना चौहान से जानते हैं इसके बारे में-

क्या चेहरे पर बर्फ लगाना सेफ है?

डॉ. मोहना चौहान बताती हैं “जी हां, चेहरे पर बर्फ लगाना पूरी तरह से सुरक्षित है। इतना ही नहीं, चेहरे पर बर्फ लगाना बेहद फायदेमंद भी होता है। बर्फ लगाने से त्वचा का निखार बढ़ता है। इससे त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और स्किन हेल्दी बनती है। यह त्वचा की पफीनेस को कम करने में भी मदद करता है। इसलिए आप चाहें तो चेहरे पर बर्फ लगा सकते हैं। यह त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाता है।”

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे

  • चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे त्वचा पर नेचुरल ग्लो आता है।
  • चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा फ्रेश और निखरी हुई नजर आती है।  इससे त्वचा का निखार अच्छा होता है।
  • अगर आपके चेहरे पर पफीनेस रहती है खासकर, आंखों के आस-पास, तो बर्फ लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है।
  • बर्फ लगाने से पोर्स टाइट होते हैं। इससे चेहरे की सूजन भी कम होती है।
  • चेहरे पर बर्फ लगाने से त्वचा की जलन और रेडनेस में आराम मिलता है।

चेहरे पर बर्फ कैसे लगाएं?

चेहरे पर बर्फ को सीधे तौर पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा पर इरिटेशन और ड्राईनेस हो सकती है। आपको चेहरे पर सही तरीके से ही बर्फ का यूज करना चाहिए। आप बर्फ का टुकड़ा लें और इसे सूती यानी कॉटन के कपड़े पर लपेटें। अब इसे चेहरे पर धीरे-धीरे रगड़ें। बर्फ को लंबे समय तक एक ही जगह पर भी न रगड़ें। इससे स्किन इरिटेट हो सकती है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

चेहरे पर बर्फ लगाने के नुकसान क्या हैं?

वैसे तो चेहरे पर बर्फ लगाना फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ लोगों को इससे जलन और खुजली हो सकती है।

क्या बर्फ लगाने से सूजन कम होती है?

हां, चेहरे पर बर्फ लगाने से सूजन कम होती है। बर्फ से आंखों के आस-पास की पपीनेस भी कम होती है।

क्या एक्ने-प्रोन स्किन पर बर्फ रगड़ सकते हैं?

अगर आपके चेहरे पर एक्टिव एक्ने हैं तो बर्फ का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे त्वचा बढ़ सकती है।

चेहरे पर बर्फ किसे नहीं लगाना चाहिए?

अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो चेहरे पर बर्फ लगाने से बचें। आपको त्वचा पर जलन और इरिटेशन हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source