दाग-धब्बों को हटाने के लिए चेहरे पर लगाएं हल्दी का पानी, मिलेंगे अन्य ढेरों लाभ

Turmeric Water For Skin :  स्किन से दाग-धब्बों की परेशानी को कम करने के लिए आप चेहरे पर हल्दी पानी का प्रयोग करें। आइए जानते हैं चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें हल्दी का पानी?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 2, 2023 11:41 AM IST

Turmeric Water For Skin :  स्किन के दाग-धब्बों की परेशानियों को कम करने के लिए हम कई तरह के उपायों का सहारा लेते हैं। इन उपायों में हल्दी का पानी काफी प्रभावी हो सकता है। हल्दी के पानी का प्रयोग करने से आप अपनी स्किन से दाग-धब्बों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा हल्दी का पानी स्किन के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकता है। यह एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन से दाग-धब्बों की समस्याओं को कम करने के साथ-साथ एक्ने, पिंपल्स, दानों की परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आज हम आपको इस लेख में हल्दी के पानी से स्किन को होने वाले कुछ असरदार लाभ के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं स्किन के लिए हल्दी का पानी कैसे करें प्रयोग के बारे में विस्तार से बताएंगे। 

चेहरे पर कैसे फायदेमंद है हल्दी का पानी?

स्किन के लिए हल्दी का पानी काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इसमें औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन से गंभीर परेशानी कम कर सकता है। इससे आप स्किन के डेड सेल्स को बाहर कर सकते हैं। इससे स्किन से पिग्मेंटेशन की परेशानी से छुटकारा मिलता है। साथ ही दाग-धब्बों को कम कर सकता है। 

अगर आपके चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स की परेशानी हो गई है, तो नियमित रूप से हल्दी के पानी से अपना चेहरा धोएं। यह आपकी स्किन के कुछ ही दिनों में पिंपल्स की परेशानी को कम कर सकता है। इसके अलावा इससे चेहरे की  सूजन को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, हल्दी के पानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो स्किन से सूजन को प्रभावी ढंग से ठीक कर सकता है। इतना ही नहीं, हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन से बैक्टीरियल और वायरल समस्याओं को कम कर सकते हैं। 

चेहरा धोने के लिए कैसे बनाएं हल्दी का पानी?

नियमित रूप से चेहरा धोने के लिए आप हल्दी का पानी अपने घर पर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 लीटर पानी लें। इसमें 2 चुटकी करीब हल्दी पाउडर मिक्स करें। इसके बाद इसे आप रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी से अपना चेहरा धो लें। 

अगर आप कच्ची हल्दी का प्रयोग करना चाहते हैं, तो हल्दी के 1 इंच गांठ को 1 लीटर पानी में कद्दूकस करके डाल लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से उबालकर इसे ठंडा कर लें। इसके बाद इस पानी को आप चेहरा धोने के लिए प्रयोग कर सकते हैं। 

हल्दी का पानी आपकी स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन संबंधी परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर की मदद लें, ताकि आपकी परेशानियां कम हो सकें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source