क्या सर्दियों में बालों को कलर करवाना सही है?

Winter Hair Colour Tips: अगर आपको इस सोच में पड़े हैं कि सर्दियों में बालों पर नया कलर करें या नहीं? यह बालों के लिए ठीक होगा या नहीं? तो आइए आपको बताते हैं कि सर्दियों में बालों को रंगने से क्या होता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : January 3, 2026 4:28 PM IST

Balo Ko Colour Kab Kare: हममें से कई महिलाएं व पुरुष अपने लुक को चेंज करने के लिए हेयर कलर का सहारा लेते हैं। लेकिन जो लोग सर्दियों में बाल रंगने की सोचते हैं, उनके मन में कुछ सवाल भी आते हैं क्या सर्दियों में बालों पर कलर करना सही है? या यह बालों को और भी ज्यादा ड्राई बना देगा? इस तरह के सवाल अगर आपके मन भी आते हैं तो फिक्र न करें।

जी हां, क्योंकि हमारा आज का यह लेख आपके लिए ही खास है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि सर्दियों में बालों को कलर करना सही है या नहीं? तो जान से कि इसका जवाब बिल्कुल हां है, लेकिन क्योंकि सर्दियों में बालों और स्कैल्प, दोनों ही थोड़े ज्यादा नाजुक हो जाते हैं, इसलिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको सर्दियों में हेयर कलर करने की 5 टिप्स बताते हैं।

पहले जानें विंटर में हेयर कलर करने के फायदे

यह तो हम सभी जानते हैं कि धूप में हमारे बाल अधिक डैमेज हो जाते है। लेकिन सर्दियों में धूप बहुत ही कम होती है जो हेयर कलर करवाने के लिए अच्छा समय होता है। वरना गर्मियों में सूरज की तेज UV किरणें कलर को जल्दी फीका कर देती हैं, जबकि सर्दियों में आपका कलर ज्यादा लंबे समय तक टिका रहता है। इसलिए सर्दियों में हेयर कलर करवाना आपके लिए बेस्ट है।

सर्दियों में कलर करवाते समय किन बालों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आप इस सीजन में मेकओवर का प्लान बना रहे हैं, तो ये टिप्स आपके बहुत काम आएंगे। पहला काम जो है वह है कि आपको अमोनिया-फ्री कलरचुनना है। कोशिश करें कि ऐसा कलर इस्तेमाल करें जिसमें अमोनिया न हो। यह बालों को कम नुकसान पहुंचाता है और उनकी नेचुरल चमक बरकरार रखता है।

कलर से पहले ऑयलिंग

कलर करने के बाद आपको अपने बाल ड्राई लग सकते हैं, ऐसे में हेयर कलर करने से एक-दो दिन पहले बालों में अच्छे से तेल लगाएं। इससे बालों में नमी बनी रहेगी और कलर का केमिकल बालों को नुकसान कम पहुंचाएगा।

कंडीशनिंग है जरूरी

हेयर कलर करने के बाद आपको सैलून वाला शैम्पू और कंडीशनर के बारे में बताएगा। आप उन्हीं का इस्तेमाल करें और किसी अन्य चीज का इस्तेमाल न करें। इसके अलावा आप चाहें तो स्टाइलिस्ट की राय लेने के बाद एक अच्छा हेयर मास्क भी ले सकते हैं, यह बालों को कई हुई नमी को वापस लाने और उन्हें शाइनी बनाने में मदद करेगा।

गर्म पानी से बचें

कई महिलाएं हेयर कलर करवाने के बाद गर्म पानी से हेयर वॉश करना शुरु कर देती है। आपको यह गलती बिल्कुल नहीं करना है। याद रखें कि ज्यादा गर्म पानी बालों के कलर को बहुत जल्दी निकाल सकता है और उन्हें रूखा बना सकता है। ठंडा न सही पर हमेशा गुनगुने पानी से ही बाल धोएं।

प्रोफेशनल की सलाह लें

कई बार हेयर कलर करवाने के बाद हमारी स्कैल्प पर बहुत ही ज्यादा खुजलीदार हो जाती है। ऐसे में आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट से बात करें और उन्हें अपनी समस्या बताएं। वह आपको सही सलाह देंगे और बताएंगे कि आप इसे कैसे ठीक कर सकते हैं।

Highlights

  • बालों को कलर करने से पहले ऑलिंग करना न भूलें।
  • सही व कम केमिकल वाले हेयर कलर का उपयोग करें।
  • किसी भी पार्लर में जाने की बजाय किसी अच्छे सैलून एक्सपर्ट के पास जाएं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source