क्या apple cider vinegar से बाल सचमुच घने और लंबे होते हैं?

क्या सेब का सिरका (apple-cider-vinegar) लगाने से बाल झड़ सकते है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 10:06 AM IST

अक्सर जब आप अपने पतले झड़ते बालों से परेशान होकर उसको काट देते हैं तो एक ही सलाह सुनने को मिलता है वह ये है कि क्यों नहीं एप्पल साइडर विनेगर या सेब के सिरके का इस्तेमाल किया। यहां तक जब मैं ब्यूटी ब्लॉग में भी गई तो वहां भी ये लिखा हुआ पाया कि सिर्फ दो चम्मच सेब के सिरके के इस्तेमाल से घने और लंबे हो जायेंगे। लेकिन क्या सचमुच इसका बालों पर  कोई असर पड़ता है? मुझे इसका प्रमाण चाहिए था, इसके लिए मैंने दो बड़े चम्मच एप्पल सिडार विनेगार को एक कप पानी में मिलाया और शैंपू करने के 30 मिनट पहले इसको बालों में लगाया। आधे घंटे के बाद पानी से धो लिया। चलिये इस बारे में नंदिनी अग्रवाल, ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट, मार्वी एन बेक अकादमी का क्या कहना है ये जानते हैं।

सच तो ये है कि ऐसा कोई मैजिकल हेयर ट्रीटमेंट नहीं है, जिससे कि बालों का विकास जल्दी होने लगे और वह कुछ ही दिनों में काले घने दिखने लगे। जो बाल बढ़े हुए नजर आ रहे हैं वह प्रक्रिया बिल्कुल नैचुरल है। अचानक एक चीज के इस्तेमाल से हेयर के टेक्सचर में कोई बदलाव नहीं आ जायेगा। आप एक काम कर सकते हैं सेब के सिरके का इस्तेमाल सलाद का ड्रेसिंग करने के लिए बचा कर रखें। वैसे तो बाल का पीएच लेबल और सेब के सिरके का पीएच लेबल दोनों एक जैसा होता है इसलिए जल्दी धो देने पर कोई प्रॉबल्म नहीं होता है। यानि एक अच्छे माइल्ड शैंपू से बाल धोने पर भी बाल जैसे घने महसूस होंगे वैसा एप्पल साइडर विनेगर लगाने पर भी होंगे, कोई खास अंतर नहीं दिखेगा।

इसके जगह पर आप अगर आंवला का इस्तेमाल बालों के झड़ने, बालों को काला और घना करने के लिए करेंगे तो ज्यादा फायदे में रहेंगे। क्योंकि आंवला में जो विटामिन सी और एक्टिऑक्सिडेंट होता है वह बालों का झड़ना कम करने के साथ-साथ, रूसी और असमय बालों का सफेद होना भी कम करता है। आप आंवला को पीस सकते हैं या उसका पाउडर बनाकर स्कैल्प में लगा सकते हैं। इससे आपके बाल संबंधी सारे समस्याओं का हल मिल जायेगा।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source