
... Read More
पीरियड्स के दौरान वैक्सिन करवाने से कई बार स्किन की समस्या होने लगती है। © Shutterstock
अक्सर लोगों के खासकर महिलाओं के मन में कई धारणाएं और मिथक छुपे होते हैं। इसके कारण वे कई चीजों को करने से डरती हैं। महिलाएं अपनी त्वचा से अनचाहे बाल हटाने के लिए वैक्सिंग करवाती हैं, पर कुछ महिलाएं सोचती हैं कि पीरियड्स के दौरान वैक्सिन करना सही नहीं होता है। आखिर क्या यह बात सही है? क्या वाकई पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग करना स्किन के लिए नुकसानदायक होता है। दिल्ली में रहने वाली कामकाजी महिला संगीता श्रीवास्तव का कहना है कि मैंने कई बार पीरियड्स के दौरान पैरों पर वैक्सिंग करवाया है। इससे मुझे कई बार स्किन रैशेज और जलन जैसी समस्याएं हुई हैं। आखिर क्या वजह है, जो पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को वैक्सिन करवाने से त्वचा पर जलन होती है।
क्यों होती है जलन
वैक्सिंग के बाद त्वचा में होने वाली जलन से बचना चाहती हैं, तो भूलकर से भी पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग न करवाएं। दरअसल, पीरियड्स के दौरान, खासकर शुरुआती तीन दिनों में स्किन काफी सेंसेटिव हो जाती है, जिससे न सिर्फ वैक्सिंग के दौरान, बल्कि वैक्सिंग के बाद भी त्वचा में जलन महसूस होती है। ऐसा कई महिलाओं के साथ होता है। ऐसे में हमेशा ये कोशिश करनी चाहिए कि पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग करवाने से बचें। यदि पीरियड्स के दौरान वैक्सिंग कराना जरूरी है, तो वैक्सिंग के बाद त्वचा का खास ध्यान रखें।
यह भी पढ़ें: चश्मा पहनने से पड़ गए हैं निशान, ये 5 आसान घरेलू नुस्खे दूर करेंगे ये निशान
वैक्सिंग के बाद होने वाली जलन से यूं बचें
- वैक्सिंग के बाद हाथों में कोल्ड क्रीम लगाएं। ऐसा करने से आपको जलन से राहत मिलेगी।
- वैक्सिंग के बाद टी ट्री ऑयल भी लगा सकती हैं। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो खुजली और सूजन को कम करते हैं।
- यदि वैक्सिंग के बाद त्वचा में खुजली हो रही है, तो आधा कप नारियल तेल में 1 कप चीनी डालें और इस मिश्रण को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें। नारियल तेल मे एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे त्वचा में होने वाली खुजली दूर होती है। नारियल तेल स्किन को हाइड्रेट भी करता है।