... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : December 8, 2017 8:41 AM IST
हालांकि यह बात किसी से छुपी नहीं है कि ग़लत स्किन स्क्रब आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लेकिन इसकी वजह से आपकी त्वचा को स्क्रबिंग करने से मना नहीं किया जा सकता है। लेकिन क्या आपको बच्चे जैसी नरम त्वचा को रगड़-रगड़कर साफ़ करना चाहिए? क्या त्वचा की किसी विशेष समस्याओं वाले लोगों को स्क्रबिंग करनी चाहिए? डॉक्टर इंस्टा के चीफ मेडिकल ऑफिस अमरजीत भाटिया सलाह देते हैं कि केवल चीनी, नमक, कैरियर ऑइल और शहद जैसी प्राकृतिक चीज़ों से बने स्क्रब इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वे त्वचा के लिए अच्छे होते हैं।
सोरायसिस(psoriasis): सोरायसिस एक सामान्य स्थिति है, जो दुनिया भर में 125 मिलियन लोगों को प्रभावित करती है, जो कि दुनिया की आबादी का 2-3% है। सोरायसिस में शरीर पर लाल, खुजलीदार पैच हो जाते हैं। सोरायसिस के लिए स्किन स्क्रब ख़राब साबित हो सकते हैं, जिसकी वजह से त्वचा को परेशानी हो सकती है और आपकी त्वचा से खून भी बह सकता है। हालांकि, घर पर बना माइल्ड एक्सफ़ॉलिएटर लगाना बेहतर हो सकता है जिसे आप शहद या कोलटार या बादाम का तेल और विटामिन ई तेल से बनाया जा सकता है।
कोल्ड स्कोर (cold scores): ठंड की वजह से शरीर पर होनेवाले छाले या कोल्ड स्कोर होते हैं, जो होंठ या मुंह के आसपास दिखाई देते हैं। आमतौर पर हर्पिस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 के कारण होता है। यह तब होता है जब आप तनाव में, बीमार या बहुत ज़्यादा धूप में रहते हैं। स्क्रबिंग की बजाय आप ठंडे गीले तौलिया या पेपर टॉवेल से उस जगह को कवर कर सकते हैं। बर्फ आपकी त्वचा में "फ्रीज" करने में मदद करता है।
एक्जिमा (Eczema): एक्जिमा के मरीज़ स्किन की स्क्रबिंग के लिए शक्कर से बने स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह स्क्रब त्वचा को छिलने या पपड़ीदार बनाने से रोकेगा और डेड स्किन को हटाने में मदद कर सकता हैं। त्वचा नरम हो जाएगी और आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी बनी रखेगी हैं।
कौन-सा स्क्रब आपके लिए बेहतर हैं- नमक या चीनी? चीनी, नमक की तुलना में हल्के होते हैं, क्योंकि ग्रैन्यूल या दाने गोल होते है और इसलिए आपकी त्वचा को "कटने" करने की कोई क्षमता नहीं है संवेदनशील त्वचा के प्रकार और चेहरे के लिए एकमात्र विकल्प के लिए यह बहुत बेहतर विकल्प है
स्क्रिन स्क्रब खरीदते समय इन चीजों का ध्यान रखें:
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari.
चित्रस्रोत:Shutterstock Images.