क्या लिपस्टिक लगाने से फटे होंठो को ठीक किया जा सकता है?

Lip balm नहीं हो तो क्या करेंगे?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 28, 2017 7:00 PM IST

सर्दी का समय आया कि नहीं होंठ हो या एड़ी दोनों का फट जाना जैसे आम बात होता है। कोई भी ऐसा इंसान नहीं होता है जो इन प्रॉब्लम से बच सकता है। सर्दी के समय घर से बाहर निकले या न निकले होंठ तो फट ही जाते हैं। अगर आपने सही तरह से इसका देखभाल नहीं किया तो बस आपके चेहरे की सुंदरता पर दाग लग जाता है। इसलिए जिस तरह आप अपने पूरे स्किन की इन दिनों देखभाल करते हैं उसी तरह आपको होंठ की देखभाल करनी चाहिए। डॉ. नर्मदा मातांग, डर्मालॉजिस्ट, नियो स्किन क्लिनिक, पवई की सलाह है कि होंठो की देखभाल करने के लिए आपको कु्छ ज्यादा समय देने की ज़रूरत नहीं होती है। आपको बस इसके लिए लिप बाम या जेल लगाने की ज़रूरत होती है। उनका कहना है कि आपको इसके लिए नारियल और ऑर्गन तेल वाला प्रोडक्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

हां, आप चाहे तो लिप बाम के जगह पर लिपस्टिक भी लगा सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या इससे सचमुच होंठ ठीक हो जाते हैं? इस बारे में डॉ. नर्मदा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आजकल के लिपस्टिक में मॉश्चराइजर और एसपीएफ फैक्टर होता है जो लिप बाम जैसा काम करता है।

उन्होंने ये सलाह दी है कि आप ऐसे कलर का चुनाव करें जो बार-बार इस्तेमाल करने पर भी नैचुरल लुक दे और आपके सारे आउटफिट के फिट बैठे। यानि अगर आपके पास लिम बाम न हो दुखी न हो तो लिपस्टिक लगाये।

लेकिन फटे हुए होंठ पर सीधे लिपस्टिक न लगाये इसके लिए सबसे पहले तेल या लिप बाम लगायें फिर उस पर लिपस्टिक लगायें।

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

चित्र स्रोत: Shutterstock 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source