क्या बिना सर्जरी दिया जा सकता है क्लीवेज को डीप और सेक्सी लुक
इन दिनों इंटरनेट पर ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हो रहे हैं जो क्लीवेज को डीप लुक देने का तरीका सिखाते हैं, पर आप चाहें तो यहां दिए गए तरीकों से भी पा सकती हैं मनचाहा लुक।
Written by Editorial Team|Updated : December 29, 2018 12:33 PM IST
शरीर ईश्वर का दिया हुआ अनमोल तोहफा है। हम सभी को अपने शरीर से प्यार होना चाहिए। पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें अपने शरीर के आकार को लेकर निराशा होती है। बहुत हद तक आकर्षक शरीर कॉन्फीडेंस लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। अगर आप न्यू ईयर पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेसेज प्लान कर रही हैं और अपने क्लीवेज लुक से खुश नहीं हैं, तो हम आपको बता रहे हैं बिना सर्जरी के क्लीवेज को डीप और सेक्सी लुक देने का तरीका।
मेकअप इंडस्ट्री भी हर दिन नए प्रयोग कर रही है। ताकि आप खुद को मनचाहा लुक दे पाएं। इसी कड़ी में क्लीवेज को आकर्षक बनाने वाला मेकअप भी तैयार है। आप ये जानकर आश्चर्य में पड़ जायेंगे कि इसके लिए आपको सर्जरी की दर्द भरी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा। इसके लिए बस आपको सही तरह से मेकअप करना आना चाहिए। मेकअप के मदद से आप ब्रेस्ट के क्लीवेज को डीप और सेक्सी लुक दे सकते हैं और बिना साइड इफेक्ट के अपने बॉडी को दे पायेंगे परफेक्ट लुक।
ब्रेस्ट को इस तरह से दबाकर ऊपर की ओर करें जिससे डीप क्लीवेज बनें। अब कॉन्टूर स्टिक से उल्टा ‘यू’ का शेप दे। यही प्रक्रिया दूसरे ब्रेस्ट के साथ भी दोहरायें। ‘यू’ शेप ऐसे दे कि क्लीविज एरिया में दोनो ‘यू’ का अंत जूड़ जाये। उसके बाद कॉलर बोन और गर्दन के एरिया में ऐसे लाइन ड्रा करें जिससे कि वह और भी गहरा लगे।
अब आप बूब्स और गर्दन के एरिया को ऐसे हाईलाइट करें कि जिससे वह उठा हुआ लगे। अपने फेवरेट ब्रैंड के हाईलाइटर स्टिक से इस एरिया को नीचे अपने पसंदीदा इमेज की तरह मेकअप करें। यह भी पढ़ें – अगर आप भी खाते ही सो जाते हैं, तो हो सकती है ये समस्याएं
ब्रश के इस्तेमाल से इसको अच्छी तरह से मिला लें। अब ऊपर से लूज़ पाउडर लगायें, लेकिन हद से ज्यादा लगाने की गलती न करें।
इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराने की ज़रूरत नहीं है बस पाउडर से टच अप दें। लेकिन इस वक्त बड़े ही एहतियात से पाउडर को अच्छी तरह से मिलायें।
लीजिये आपके ब्रेस्ट को मिल गया नया लुक। वैसे तो आजकल इंटरनेट पर क्लीवेज को सेक्सी लुक देने का ये तरीका वायरल हो रहा है। आप घर पर इस ट्रिक को ट्राई करें और अपना अनुभव भी शेयर करें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.