क्या सफेद होते बालों की वजह से बूढ़े दिखने लगे हैं आप? फ्री में मिलने वाले इस फूल से बालों को करें काला

safed balo ko kala karne ke upay : सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : September 19, 2023 12:47 PM IST

Hibiscus hair pack for white hair :कम उम्र में अगर कोई आंटी या फिर अंकल कह देता है, तो हमें काफी अजीब सा महसूस होता है। हम यह सोचने पर मजबूत हो जाते हैं कि क्या हम सच में  बूढ़ें हो रहे हैं? अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो यह आपकी उम्र नहीं बल्कि आपके सफेद होते बालों की वजह से आपके साथ ऐसा हो रहा है। इसलिए कम उम्र में सफेद होते बालों की समस्या को कम करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। लेकिन अगर आप केमिकल उत्पादों का उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे आपके बार अच्छे होने के बजाय खराब हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि नैचुरल उपायों की मदद से अपने सफेद होते बालों को काला करें। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे कम उम्र में सफेद होते बालों की समस्याओं को दूर किया जा सके। इस घरेलू उपाय में गुड़हल का फूल शामिल है। जी हां, गुड़हल के फूल में मौजूद गुण आपके बालों को काला करने में मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं गुड़हल के फूलों से किस तरह अपने बालों को करें ( How do you use hibiscus for white hair? ) काला?

बालों को काला करने के लिए कैसे इस्तेमाल करें गुड़हल का फूल?

बालों को काला और मजबूत बनाए रखने के लिए आप गुड़हल के फूलों से बना हेयर पैक लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे लगाने का आसान से तरीका क्या है?

नारियल तेल और गुड़हल के फूल

सफेद होते बालों को कालाकरने के लिए सबसे पहले 2 गुड़हल का फूल लें। अब इसे हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसलें। इसके बाद इसमें जेल जैसा निकलने लगेगा। अब इस तैयार तेल में आप थोड़ा सा नारियल तेल, मेथी का पाउडर डालें। इसके बाद इसे हाथों से अच्छी तरह से मथ लें। 

तैयार पेस्ट को आप अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक लगाएं। इसके बाद एक सूती कपड़े से अपने बालों को बांध लें। करीब 2 घंटे बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से अच्छी तरह से धो लें। ऐसा करने से आपके बाल कुछ ही दिनों में काले और घने ( Does hibiscus turn white hair to black?) हो सकते हैं। 

आंवला के साथ गुड़हल के फूलों का हेयर पैक

इस हेयर मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूलोंको हाथों की मदद से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें आंवला का जूस डालकर इसे मिक्स करें। तैयार मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक एप्लाई करें। इसके करीब 1 घंटे बाद बालों को पानी की मदद से अच्छे से धो लें। 

सफेद होते बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप गुड़हल के फूलों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बाल काफी ज्यादा खराब हो रहे हैं, तो इस स्थिति में अपने हेयर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source