शैंपू, कंडीशनर नहीं, नल के पानी के कारण भी झड़ते हैं बाल, यहां जानें कारण

नलों में आने वाला हार्ड वॉटर सीधे गंजापन नहीं करता, लेकिन यह बालों और स्कैल्प की समस्याओं को बढ़ाकर हेयर फॉल को गंभीर बना सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में

WrittenBy

Written By: Dr. B. L. Jangid | Published : March 2, 2026 6:08 PM IST

Is Hard Water to Blame for Your Hair Loss : आजकल बाल झड़ना और बालों का पतला होना एक आम समस्या बन चुका है। लोग इसके लिए तनाव, खान-पान, हार्मोनल बदलाव या पारिवारिक इतिहास को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण कारण अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है - नल का पानी, खासकर हार्ड वॉटर। नलों में आने वाला हार्ड वॉटर सीधे गंजापन नहीं करता, लेकिन यह बालों और स्कैल्प की समस्याओं को बढ़ाकर हेयर फॉल को गंभीर बना सकता है।

हार्ड वॉटर क्या है?

हार्ड वॉटर वह पानी होता है जिसमें कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। यह पानी साबुन या शैम्पू के साथ आसानी से नहीं घुलता, जिससे झाग कम बनता है और बाल ठीक से साफ नहीं हो पाते। जब आप ऐसे पानी से बाल धोते हैं, तो ये मिनरल्स बालों की सतह पर जमने लगते हैं। धीरे-धीरे यह जमाव बालों को रूखा, बेजान और कमजोर बना देता है।

hair wash

हार्ड वॉटर बालों को कैसे प्रभावित करता है?

हार्ड वॉटर का असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन समय के साथ यह बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

  1. स्कैल्प पर मिनरल कोटिंग बनना- हार्ट वॉटर में मौजूद कैल्शियम और मैग्नीशियम बालों पर एक परत बना देते हैं। इससे बाल भारी और खुरदरे महसूस होते हैं।
  2. बालों की बाहरी परत (क्यूटिकल) को नुकसान- हार्ट वॉटर का जमाव बालों की बाहरी परत को कमजोर कर देता है, जिससे स्प्लिट एंड्स और टूटने की समस्या ज्यादा होती है।
  3. नमी का खराब संतुलन- हार्ड वॉटर स्कैल्प की परत को कमजोर करके नमी का संतुलन खराब कर देता है। इसके कारण बाल समय से पहले ही बेजान और सूखे नजर आने लगते हैं। हार्ड वॉटर में बाल धोने पर शैम्पू ठीक से झाग नहीं बनाता और बालों पर कोटिंग जैसा एहसास रह जाता है। यह समस्या खासकर उन लोगों में ज्यादा देखी जाती है जो सप्लाई की बजाय जमीन के नीचे से आने वाले पानी का इस्तेमाल बालों के लिए करते हैं।

हार्ट वॉटर सीधे बालों के झड़ने का कारण नहीं बनता है। यह सिर्फ स्कैल्प को डैमेज करने लगता है। स्कैल्प के डैमेज होने से बालों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचता है और वो टूटकर गिरने लगते हैं।

नल के पानी से बालों को होने वाली नुकसान

  1. बाल टूटना (Hair Breakage)- नल के पानी में मौजूद हार्ड मिनरल्स की वजह से स्कैल्प में जमाव बालों की बाहरी परत को कमजोर कर देता है। इससे बाल जड़ों से गिरने के बजाय बीच से टूटने लगते हैं।
  2. रूखापन- हार्ड पानी के कारण बालों की नमी कम होने लगती है। इससे बाल रूखे हो जाते हैं। ज्यादा लंबे समय तक स्कैल्प के ड्राई होने से बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
  3. डैंड्रफ- मिनरल बिल्डअप स्कैल्प के पोर्स को बंद कर सकता है, जिससे डैंड्रफ, खुजली और सूजन बढ़ सकती है। बालों में डैंड्रफ होने से भी बालों के झड़ने और गिरने की परेशानी होती है।

क्या नल के पानी से बाल धोने से गंजापन होता है?

यह समझना जरूरी है कि बाल झड़ना सिर्फ पानी के कारण नहीं होता। बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में शामिल हैः

  1. हार्मोनल बदलाव
  2. पोषण की कमी
  3. तनाव
  4. थायराइड समस्या
  5. आनुवंशिक कारण
  6. स्कैल्प संक्रमण

hair wash

हार्ड वॉटर से बालों को बचाने के आसान उपाय

  1. शॉवर फिल्टर या वॉटर सॉफ्टनर लगाएं- नल के हार्ड पानी के कारण बालों के झड़ने और गिरने की परेशानी हो रही है, तो शॉवर फिल्टर लगाएं। शॉवर फिल्टर या वॉटर सॉफ्टनर पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा कम कर देता है और बालों को नुकसान से बचाता है।
  2. क्लैरिफाइंग शैम्पू का यूज करें- नल के पानी से स्कैल्प को नुकसान न पहुंचे इसके लिए सप्ताह में 1 से 2 बार ऐसा शैम्पू उपयोग करें जिसमें EDTA और साइट्रिक एसिड जरूर हो। इस तरह के शैंपू से स्कैल्प को पोषण मिलता है और बालों का झड़ना बंद होता है।
  3. डीप कंडीशनिंग और हेयर ट्रीटमेंट- नल के हार्ट वॉटर के कारण डैमेज हुए बालों को रिपेयर करने के लिए डीप कंडीशनिंग और हेयर ट्रीटमेंट को जरूर ट्राई करें। इसके लिए हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, लीव-इन कंडीशनर और प्रोटीन ट्रीटमेंट करवाएं। इस तरह के ट्रीटमेंट स्कैल्प और बालों को पोषण देकर बालों का झड़ना रोकते हैं।
  4. स्कैल्प की सफाई- आपके घर के नल में हार्ट वॉटर आता है, तो स्कैल्प को समय-समय पर स्कैल्प स्क्रब करें। स्कैल्प को स्क्रब करने से डैंड्रफ, खुजली और वैक्स जमने की परेशानी कम होती है। इससे बालों का झड़ना, टूटना और दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है।

निष्कर्ष

हार्ड वॉटर बाल झड़ने का मुख्य कारण नहीं है, लेकिन यह बालों और स्कैल्प की समस्याओं को बढ़ाकर बालों की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। मिनरल बिल्डअप बालों को कमजोर, रूखा और टूटने का कारण बन सकते हैं। इसलिए आज ही अपने नल के पानी को बदलने की कोशिश करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source