
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : February 12, 2026 3:53 PM IST
Medically Verified By: DR. Vineet
Is Hair Transplant Last Option: एक समय था, जब सिर्फ अधिक उम्र के लोगों में ही हेयर फॉल या गंजापन देखने को मिलता है। लेकिन, आज बालों का झड़ना सिर्फ उम्र से जुड़ी समस्या नहीं रह गई है। अब युवाओं में भी बालों के झड़ने की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। युवाओं में हेयरलाइन पीछे जाना, सिर के बीच से बाल पतले होना और धीरे-धीरे गंजापन बढ़ना आम होता जा रहा है। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर बाल क्यों झड़ते हैं और क्या गंजेपन के बाद हेयर ट्रांसप्लांट ही आखिरी रास्ता होता है? आइए, इसके बारे में एससीएम हेल्थकेयर के प्रिंसिपल कंसल्टेंट, यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनीत मल्होत्रा (Dr. Vineet Malhotra, Principal Consultant, Urology, Sexology, Andrology, Infertility Treatment, SCM Healthcare) से जानते हैं इसके बारे में-
डॉ. विनीत मल्होत्रा बताते हैं, "पुरुषों में बाल झड़ने का सबसे आम कारण एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया होता है। इस मेल पैटर्न बाल्डनेस भी कहा जाता है।" दरअसल, कई मामलों में मेल हार्मोन टेस्टोस्टेरोन से बनने वाला DHT (डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन) बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है। इस स्थिति में बाल पतले होकर टूटने लगते हैं। इसी स्थिति को एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया कहा जाता है। इसकी वजह से एक समय के बाद बाल दोबारा उगना बंद हो जाते हैं।
हालांकि, इसके अलावा बाल झड़ने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इसमें लंबे समय तक तनाव में रहना, नींद की कमी, पोषण की कमी, हार्मोनल असंतुलन, धूम्रपान और कुछ मेडिकल स्थितियां शामिल हो सकती हैं। इसलिए अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो इस स्थिति को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
डॉ. विनीत बताते हैं, "कई लोगों को लगता है कि गंजेपन या बाल झड़ने के बाद हेयर ट्रांसप्लांट कराना ही आखिरी विकल्प होता है। जबकि, हर व्यक्ति को ट्रांसप्लांट की जरूरत नहीं पड़ती हैं। अगर बाल झड़ने की समस्या शुरुआती या मिड स्टेज में है और फॉलिकल्स भी सही हैं, तो इस स्थिति में दवाइयों और जीवनशैली में सुधार करके बालों को गिरने से रोका जा सकता है। कई बार डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके ही बालों की लंबाई और वॉल्यूम भी सही हो जाता है।"
बाल झड़ने की स्थिति में हर व्यक्ति को हेयर ट्रांसप्लांट कराना जरूरी नहीं होता है। सिर्फ कुछ ही स्थितियों में हेयर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी जाती है। इसमें शामिल हैं-
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।