Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Skin Problems Ko Thik Karne Ke Liye Green Tea Kaise Use Kare: आजकल हर कोई अपनी स्किन को हेल्दी और खूबसूरत बनाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट का सहारा ले रहा है। लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन का कहना है कि 'अगर आप ऐसे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट की तलाश में हैं जिनमे केमिकल का उपयोग न किया गया हो और सस्ता व समान रूप से प्रभावी हो तो आपके लिए सबसे आसान उपलब्ध विकल्प ग्रीन टी है।' जी हां, ग्रीन टी, जिसे हम में से कई लोग वजन घटाने और गट को हेल्दी रखने के लिए करते हैं।
यही ग्रीन टी हमारी स्किन के लिए भी फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुणों होने के कारण त्वचा की देखभाल करने में अत्यधिक फायदा मिलता है। अगर आप इसे ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए गए तरीकों से डेली स्किन केयर में इस्तेमाल करना शुरू कर दें तो चेहरे पर कई लाभ देखने को मिल सकते हैं। आइए बिना देर किए हम स्किन के लिए ग्रीन टी के फायदों के बारे में जानें और इस्तेमाल करना शुरू कर दें।
चेहरे पर ग्रीन टी का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आप ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए इन अलग-अलग तरीकों की मदद से ग्रीन टी का इस्तेमाल कर सकते हैं-
आप ग्रीन टी की पत्तियों को शहद या दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद फेस वॉश कर लें और फिर देखें कैसे आपकी स्किन ग्लो करने लगती है।
आप चाहें तो ग्रीन टी को आइस ट्रे में फ्रीज़ करके क्यूब बनाकर अपनी आंखों पर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आंखों के आसपास की सूजन को कम करने और चेहरे की सूजन से राहत पाने के लिए फायदेमंद होता है।
चेहरे के साथ आप अपनी शरीर की त्वचा पर होने वाले रैशेज और सूजन को कम करने के लिए नहाने वाले पानी में ग्रीन टी बैग डाल सकते हैं। यह आपको फ्रेश फील कराने के साथ मसल पेन से आराम दिलाने में भी मदद करेगा।
अपने बालों को लास्ट में धोने के लिए ग्रीन टी के ठंडे पानी का उपयोग करने से आपके बालों की गुणवत्ता बढ़ती है, रूसी कम होती है, सिर की खुजली से छुटकारा मिलता है और बालों का गिरना कम हो जाता है। इतने सारे फायदों से भरपूर ग्रीन टी को आप भी एक बार जरूर इस्तेमाल करें और फिर देखें असर।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
सर्दियों में चेहरा फटने से रोकने के लिए, त्वचा को मॉइस्चराइज रखें, रात को सोने से पहले तेल लगाएं और बार-बार चेहरा न धोएं।
त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आंवला जूस, धनिया का पानी, ग्रीन टी आदि का सेवन कर सकते हैं।
आप अपनी डाइट पर ध्यान दें, रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करें, स्किन टाइप के हिसाब से स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, ओवर मेकअप न करें और योगा करें।
आप अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए मेकअप का इस्तेमाल कम करें और अगर कर रहे हैं तो सोने से पहले मेकअप को रिमूव जरूर करें।