
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : December 31, 2025 11:39 AM IST
Can i Apply curd on Face in Winters: मैं गर्मियों में तो चेहरे पर रोजाना चेहरे पर दही लगाती थी, लेकिन क्या सर्दियों में चेहरे पर दही लगाना सही होता है? जिन लोगों को चेहरे पर दही लगाना बहुत पसंद होता है, वो सर्दियों का सीजन शुरू होते ही अक्सर ये सवाल पूछने लगते हैं। इस सवाल का सीधा सा जवाब है हां।
सर्दियों में चेहरे पर दही लगाना बहुत फायदेमंद होता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड, प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, विटामिन B और प्रोटीन त्वचा को अंदर से पोषण देने का काम करते हैं। सर्दियों में चेहरे पर दही लगाने से स्किन की ड्राइनेस खत्म होती है। चेहरे पर दही लगाने से स्किन मुलायम बनती है।
सर्दियों में चेहरे पर कभी भी फ्रिज से तुरंत दही निकालकर न लगाएं। दही वाली फ्रीज त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। चेहरे पर दही हमेशा रूम टेम्परेचर का ही लगाएं।
सर्दियों में केवल दही लगाने से त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है। इसलिए दही में शहद, मलाई, एलोवेरा के साथ मिलाकर लगाएं।
सर्दियों में चेहरे पर 20 मिनट से ज्यादा दही को न लगाएं। ज्यादा लंबे समय तक चेहरे पर दही लगाने से स्किन ड्राई और डैमेज हो सकती है।
अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो सर्दियों में चेहरे पर दही लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर किसी प्रकार की खुजली या जलन होती है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
सर्दियों में पहले से ही ठंडी हवाएं होती हैं, ऐसे में सप्ताह में 2 बार से ज्यादा चेहरे पर दही का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। चेहरे पर ज्यादा दही लगाने से सर्दी, जुकाम और खांसी की परेशानी हो सकती है।