
Also Read
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए करें यह योगासन.
इस साल आपने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 मनाया होगा. लेकिन योग के फायदे हम जानते हुए भी योगासन नहीं करते हैं. बालों को सफेद होने से रोकने व बाल काले रखने का नेचुरल तरीका हर कोई खोजता रहता है. लेकिन बालों को आप हमेशा काले नहीं रख सकते हैं. लेकिन योग में कुछ ऐसे आसन और प्राणायाम हैं जो बालों को काला रखने में मदद करते हैं. अगर आप भी योगासन करते हैं तो इस प्राणायाम के बारे में जरूर जानकारी रखें. अगर आप नियमित तौर पर यह योगासन करते हैं तो आपके बाल हमेशा काले रहते हैं.
यह प्रकृति का नियम है एक उम्र के बाद हर किसी के बाल सफेद होते हैं। लेकिन अगर किसी के बाल असमय सफेद होने लगते हैं तो वह इंसान आत्मग्लानी भी महसूस करने लगता है। उसका आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है।
अगर समय से पहले बाल सफेद हो रहें हैं तो उसका कोई विशेष कारण जरूर होता है। बालों को सफेद होने से रोकने के लिए जीवनशैली में बदलाव के साथ-साथ विटामिन और मिनरल को शामिल किया जाना चाहिए।
यदि आप जीवनशैली में योग को शामिल करते हैं तो आप अपने सफेद होते हुए बालों को रोक सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना सिर्फ 15 मिनट कपालभाति प्राणायाम करना होगा। कपालभाति योग का सबसे चर्चित व फायदेमंद प्राणायाम होता है।
जैसा की इसके नाम में ही इसका परिचय है, कपान का अर्थ होता है माथा (फोरहेड) और भाती का अर्थ चमक होता है। योग में प्राणायाम को श्वांस लेने और छोड़ने की विधि को कहते हैं।
कपालभाती प्राणायाम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने लिए उपयुक्त आसन का चुनाव करना चाहिए। आसन से मतलब है जिसमें आसन में आप आसानी से 15 मिनट तक बैठ सकें। आसनों में आप सिद्धासन, पद्मासन या वज्रासन में से किसी एक को चुन सकते हैं।
कपालभाती प्राणायाम करते समय सांस को बाहर छोड़ने की क्रिया करनी होती है। सांस को छोड़ते समय या बाहर निकाते समय यह ध्यान देना चाहिए की आपको पेट अंदर की तरफ धक्का दे रहा हो। नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में.
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019ः नरेंद्र मोदी ने ताड़ासन योग का वीडियो शेयर किया, जानें तरीका और फायदे